Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज... FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव रा...

गर्भवती महिलाओं से बच्चों में जा रही ब्लैक नोज डिजीज, क्या है ये बीमारी क्यों तेजी से फैल रही?

42

इस साल ज्यादा बारिश की वजह से जगह-जगह चिकनगुनिया के मामले रिपोर्ट किए जा रहे हैं, ये मच्छर के काटने से होने वाला बुखार है, इसके लक्षण डेंगू की ही तरह दिखते हैं लेकिन इसमें मरीज की मांसपेशियों में तेज दर्द की शिकायत होती है. मच्छर के काटने से होने वाला ये बुखार गर्भवती महिलाओं में भी फैल रहा है. ऐसे में इस बुखार के लक्षण मां के साथ साथ होेने वाले बच्चे में भी दिखाई दे रहे हैं. लेकिन इस बार चिकनगुनिया में एक नया लक्षण दिख रहा है. इसको ब्लैक नोज डिजीज कहते हैं. ये बीमारी मां से बच्चे में भी जा रही है.

एक्सपर्ट्स बता रहे हैं कि अगर गर्भवती मां को चिकनगुनिया हो रहा है तो इसका असर उसके होने वाले बच्चे पर भी दिखाई दे रहा है. ऐसे में एक मामला चेन्नई में सामने आया है जिसमें मां को प्रेगनेंसी के आखिरी दिनों में चिकनगुनिया की शिकायत हुई थी और डिलीवरी के बाद 15 दिन में ही बच्ची को बुखार और नाक पर काले धब्बे आने शुरू हो गए. जिसके बाद उसे स्कीन स्पेशलिस्ट को दिखाया गया. डॉक्टरों के मुताबिक ये रेयर स्किन डिजीज मां के चिकनगुनिया के संक्रमण के कारण हुई है. डॉक्टरों के मुताबिक इस लक्षण के अलावा बच्ची पूरी तरह से स्वस्थ है लेकिन ये लक्षण मां को हुए चिकनगुनिया से ही बच्चे में हुआ है. इस ब्लैक नोज डिजीज का नाम दिया गया है.

क्या होता है ब्लैक नोज डिजीज

महामारी विशेषज्ञ डॉ जुगल किशोर बताते हैं कि ये एक प्रकार का स्कीन संबंधी रोग है जिसमें हल्के बुखार के साथ साथ नाक पर काले धब्बे आने शुरू हो जाते हैं. ये धब्बे ज्यादातर नाक के आसपास ही होते है इसलिए इसे ब्लैक नोज डिजीज कहते हैं, ये ज्यादातर मरीजों में चिकनगुनिया के बुखार के बाद या उसके साथ होता है. स्कीन स्पेशलिस्ट्स के मुताबिक स्कीन पर ये धब्बे 6 महीनों तक रह सकते हैं लेकिन सही मेडिकेशन के साथ ये जल्दी ही समाप्त भी हो जाते है.

ब्लैक नोज डिजीज के लक्षण

– इसमें सबसे पहले मरीज को बुखार की शिकायत होती है.

– इसके अलावा पैशेंट को जोड़ों के दर्द की शिकायत भी हो सकती है.

– इस स्थिति में मरीज को सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द और जोड़ों में सूजन भी आ सकती है.

– नाक पर काले धब्बे व रैशिज होते हैं.

– मरीज को थकान और कमजोरी भी महसूस हो सकती है.

– ये लक्षण 15 दिनों से 1 महीने तक बने रह सकते हैं.

बचाव के तरीके

चूंकि ब्लैक नोज डिजीज चिकनगुनिया के साइड इफेक्ट के तौर पर देखी जाती है इसलिए इससे बचने के लिए व्यक्ति को चिकनगुनिया से बचाव की जरूरत है.

– इसलिए इस बुखार से बचने के लिए आपको मच्छर के काटने से खुद का बचाव करना है.

– इसलिए अपने आसपास पानी न इकट्ठा होने दें, साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें.

– बुखार होने पर तुरंत अपना ब्लड टेस्ट करवाएं.

– मच्छर न पनपे इसलिए पानी में मिट्टी का तेल या दवाई का छिड़काव करवाएं.

– पूरी बांह के कपड़े पहनें.

– अपने खाने-पीने का विशेष ध्यान रखें, लिक्विड डाइट ज्यादा लें.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.