Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
लुधियाना में सीबीएसई मूल्यांकन कार्य से जुड़े अध्यापकों के लिए जरूरी निर्देश, बैंक विवरण में जरा सी ... बठिंडा में डिजिटल ठगी का बढ़ता जाल, साइबर अपराधियों ने दो सालों में उड़ाए 21 करोड़ रुपये से अधिक लुधियाना के डाबा इलाके में पुरानी रंजिश के चलते खूनी संघर्ष, दुकान पर हमला कर दुकानदार की चार अंगुलि... अमृतसर सेंट्रल जेल में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात एएसआई 35 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार, परिसर में छिपाकर... गोराया के व्यस्त बड़ा पिंड रोड बाजार में दो गुटों के बीच खूनी झड़प, धारदार हथियारों से हमला और गाड़ी... चंडीगढ़ में पंजाब के मौसम को लेकर बड़ी अपडेट, ठंड ने पकड़ा जोर और कई जिलों में घनी धुंध का अलर्ट जार... लुधियाना के पॉश इलाके सिविल लाइंस में थार गाड़ी का शीशा तोड़कर आईपैड और महंगा चश्मा चुराने वाले दो श... लुधियाना के माछीवाड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा, नैना देवी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा टेंपो... लुधियाना में फोन पर मामूली कहासुनी की रंजिश के चलते बेखौफ बदमाशों ने घर पर बोला धावा, की ताबड़तोड़ फ... डेराबस्सी के पास स्थित हमायूंपुर गांव के एक ड्राइवर की बदली किस्मत, दिवाली बंपर लॉटरी में जीता 12 कर...

दोस्तों के साथ पार्टी करके लौटा… देर रात नशे में देख पिता ने डांटा, बोले-पत्‍नी-बच्चे इंतजार कर रहे हैं, युवक फंदे से लटका

45

शहडोल। दोस्तों के साथ पार्टी करके शराब के नशे में पुत्र घर लौटा तो पिता ने डांट दिया।इससे नाराज होकर पुत्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है।यह घटना जैतपुर थाना क्षेत्र के कमता गांव की है। पत्नी और बच्चे दूसरे कमरे में सो रहे थे। बेटा अलग एक कमरे में चला गया और दरवाजा बंद करके फंदा बनाया और लटक गया।

… तुम शराब के नशे में घर आ रहे हो

मंगलवार की सुबह जब घर वाले देखे तो शव लटक रहा था। पुलिस के अनुसार विंध्यवासिनी यादव पुत्र रामा यादव (42) सोमवार की देर रात घर नशे की हालत में घर आया था। पिता ने डांट फटकार लगाई और कहा की पत्‍नी-बच्चे घर में तुम्हारा इंतजार कर रहे हैं,और तुम शराब के नशे में घर आ रहे हो। इतनी रात तक तुम कहां थे। पिता के इतना कहने पर नाराज होकर उसने फांसी लगा ली।

बच्चों ने उठाया,लेकिन अंदर से आहट नहीं मिली

मंगलवार की सुबह बच्चों ने उठाने की कोशिश किया,लेकिन अंदर से आहट नहीं मिली।इसके बाद मृतक की पत्नी और पिता ने दरवाज़ा खुलवाने की कोशिश किया,लेकिन जब कोई आहट नहीं मिली स्वजनों ने दरवाजा तोड़कर देखा तो अंदर शव मिला।

मामले पर मर्ग कायम कर जांच की जा रही पुलिस

जैतपुर थाना प्रभारी रामकुमार गायकवाड ने बताया कि प्रथम जांच में यह बात सामने आई है कि शराब के नशे में देर रात घर पहुंचा था। इस बात को लेकर पिता ने उसे डांट लगाई थी, जिसकी वजह से उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मामले पर मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.