Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

दिल्ली: नए मोबाइल की नहीं दी पार्टी, दोस्तों ने पीट-पीटकर मार डाला

28

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के शकरपुर में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां नौवीं कक्षा के छात्र की उसके ही दोस्तों ने पीट पीटकर हत्या कर दी है. आरोपी छात्र उससे नए मोबाइल फोन की पार्टी मांग रहे थे. इसी बात को लेकर कहासुनी हुई तो आरोपी दोस्तों ने उसे मार डाला. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन इतने समय में आरोपी मौके से फरार हो गए. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है.

वहीं पुलिस आरोपी छात्रों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस के मुताबिक मृत छात्र की पहचान शकरपुर में रहने वाले सचिन के रूप में हुई है. वह नौवीं कक्षा में पढाई कर रहा था. मंगलवार को वह नया मोबाइल फोन खरीद कर बाजार से घर लौट रहा था. रास्ते में ही उसके तीन दोस्त मिल गए. यह तीनों भी उसकी क्लास में पढ़ते हैं और नाबालिग हैं. इन छात्रों ने सचिन पर पार्टी देने के लिए दबाव बनाना शुरू किया, लेकिन सचिन ने पार्टी देने से मना कर दिया. इसी बात को लेकर उसकी अपने दोस्तों के साथ कहासुनी हो गई.

अस्पताल ले जाते समय हुई मौत

आरोप है कि इसी कहासुनी में आरोपी दोस्तों ने सचिन के साथ मारपीट शुरू कर दी. इसमें सचिन गंभीर रूप से घायल हो गया. मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपी छात्रों को भगाया और सचिन को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी छात्रों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धाराओं के साथ बीएनएस की धारा में मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है. तीनों आरोपी छात्र अभी फरार है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.