Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

मौसम फिर करवट बदलेगा और बारिश होगी, दो दिन बाद उमस-गर्मी से मिलेगी राहत

59

जबलपुर। आसमान से घने-काले बादल छटते ही गर्मी और उमस का दौर शुरू हो गया है। सुबह से ही धूप राहगीरों को परेशान कर रही है। मौसम विभाग ने फिर मौसम में बदलाव के संकेत दिए हैं। आने वाले दो दिनों के दौरान मौसम फिर करवट बदलेगा और बारिश होगी।

झमाझम बारिश से शहर तबतर हो सकता

सोमवार को सुबह से निकली धूप के बीच बादल भी आते-जाते रहे। मौसम की बदली रंगत काे देखते हुए ये संभावना जताई जा रही है कि अगले 24 घंटे के दौरान जबलपुर सहित संभाग के जिलों में कहीं-कहीं तेज हवा व गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती है वहीं 48 घंटे के बाद झमाझम बारिश से शहर तबतर हो सकता है।

24 घंटे के दौरान बारिश की गतिविधियां शुरू होंगी

वर्तमान में मानसून ट्रफ बीकानेर, गुना, सागर, बिलासपुर से गुजरते हुए दक्षिण-पूर्व दिशा की और बंगाल की खाड़ी तक विस्तृत है। अन्य दो चक्रवातीय परिसंचरण के पश्चिम उत्तर पश्चिम दिशा में बढ़ने की संभावना है इन दो मौसम प्रणालियों के प्रभाव से पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी और उसके आसपास के क्षेत्रों में एक निम्न दाब का क्षेत्र बनने की संभावना है। इन मौसम प्रणालियों के प्रभाव से अगले 24 घंटे के दौरान बारिश की गतिविधियां शुरू हो जाएगी।

मानसून सीजन में अब तक कुल 1453.3 मिमी बारिश

बहरहाल मानसून सीजन में अब तक कुल 1453.3 (57.3 इंच) हो चुकी है जबकि आगामी दिनों में ये आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। वहीं गत वर्ष मानसून सीजन में बारिश 1364.3 (53.7 इंच) बारिश हुई थी। यानी गत वर्ष के मुकाबले इस बार ज्यादा बारिश हुई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.