Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
वास्तु से बदलेगी प्रेस क्लब की सूरत! रायपुर में वास्तुविद रोहित खंडेलवाल का बड़ा निरीक्षण, जानें क्या... छत्तीसगढ़ में पानी की समस्या होगी खत्म! सीएम साय का बड़ा ऐलान, 31 मई तक तैयार होंगी 10 लाख जल संरचनाए... रिश्तों में सेंध! सूरजपुर में हुई ऐसी चोरी कि पिता को ही बुलानी पड़ी पुलिस, बेटे की करतूत जान आप भी र... CGPSC Prelims Exam Rules: सीजीपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा के नए नियम जारी, सख्त ड्रेस कोड और रिपोर्टिंग... सावधान! कहीं आपके नाम पर भी तो नहीं चल रहा 'म्यूल अकाउंट'? महासमुंद के ग्रामीण के खाते में आए करोड़ो... Manendragarh Civil Hospital News: मनेन्द्रगढ़ शासकीय सिविल अस्पताल के दावों की खुली पोल, बुनियादी सु... Ganga-Yamuna Expressway Link: यमुना एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा गंगा एक्सप्रेसवे, 16 गांवों की 740 एकड़ ज... Bilaspur Crime News: बिलासपुर में सराफा कारोबारी से बड़ी उठाईगिरी, बाइक सवार तीन लुटेरों ने दिनदहाड़... Devi Ahilyabai Holkar Airport News: इंदौर एयरपोर्ट का होगा कायाकल्प: 1 करोड़ यात्री क्षमता के लिए अप... Railway News Update: होली पर कंफर्म टिकट की टेंशन खत्म! रेलवे ने चलाई फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, आज से...

‘अब किसी और को न मारा जाए’… एनकाउंटर पर अनुज सिंह की बहन का छलका दर्द

15

सुल्तानपुर लूट में शामिल अनुज प्रताप सिंह की पुलिस एनकाउंटर में मौत हो गई. इस एनकाउंटर के बाद मृतक की बहन अनीशा सिंह का एक बड़ा बयान सामने आया. अनुज प्रताप सिंह की बहन अनीशा सिंह ने सुल्तानपुर लूट कांड में शामिल आरोपियों के खिलाफ की गई पुलिस की कार्रवाई पर चिंता व्यक्त की. अनीशा ने मांग की है कि प्रशासन भविष्य में किसी अन्य परिवार के साथ ऐसी घटनाएं न होने दे और बाकि आरोपियों का एनकाउंटर न किया जाए.

अनुज प्रताप सिंह की बहन अनीशा सिंह ने कहा कि, “मेरा भाई तो चला गया, लेकिन अब किसी और के साथ ऐसा न हो.” अनीशा सिंह ने आरोप लगाया कि उनके भाई की हत्या राजनीति के शिकार के चलते हुई. उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर ठाकुरों को मरवाने का आरोप लगाया, यह कहते हुए कि यह सत्ता के दुरुपयोग का मामला है.

एनकाउंटर की उच्च स्तरीय हो जांच

अनीशा सिंह ने एनकाउंटर की कार्रवाई की उच्चस्तरीय जांच की मांग की. उनका कहना है कि इस मामले में कार्रवाई करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी कठोर कदम उठाए जाने चाहिए. उन्होंने यह भी बताया कि सरकार ज्यादा मुकदमे वाले आरोपियों का एनकाउंटर नहीं कर रही, जो कि न्याय के लिए चिंता का विषय है. 28 अगस्त को सुल्तानपुर लूट कांड में शामिल होने के आरोप में अनुज प्रताप सिंह का एनकाउंटर किया गया था.

बहन ने की उच्च स्तरीय जांच की मांग

अनुज सिंह अमेठी के मोहनगंज थाना क्षेत्र के जनापुर गांव का निवासी था. अनीशा सिंह ने सरकार से अपील करते हुए कहा कि मामले में उच्च स्तरीय जांच हो, जिससे जो गलत कार्रवाई हुई है, सब कुछ साफ हो सके. अनुज प्रताप सिंह का एनकाउंटर उन्नाव के अचलगंज थाना क्षेत्र के कुलुहागढ़ा में एसटीएफ ने सोमवार की बीते सुबह चार बजे किया था, जिसमें उसकी मौत हो गई थी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.