Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

पत्नी को सुसाइड के लिए उकसाने वाला पति गिरफ्तार ,जानिए पूरा मामला..

48

बालाघाट। मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में 18 अगस्त को नारंगी में कुएं में एक नवविवाहिता का शव मिला था, आपको बता दें कि बिंदु विश्वकर्मा ने आत्महत्या की थी। मामला नवविवाहिता से जुड़ा हुआ था पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इस पूरे मामले की जांच शुरू की फॉरेंसिक टीम से भी जांच कराई गई।

नव विवाहिता के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर मृत्यु पानी में डूबने से होने की पुष्टि हुई थी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि  नवविवाहिता का पति आनंद विश्वकर्मा पिछले 2 साल से बिंदु विश्वकर्मा को दहेज की मांग को लेकर परेशान कर रहा था।

दहेज प्रताड़ना से तंग आकर बिंदु विश्वकर्मा ने असामान्य परिस्थितियों में कुएं में कूदकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने पति पर मामला दर्ज कर लिया है रविवार को पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। इस कार्रवाई में एसडीओपी अरविंद शाह के नेतृत्व में विनोद सिंह राठौड़, आनंद ,आरक्षक दीपक शर्मा और दीपिका देशमुख की भूमिका रही।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.