Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...

सफर के दौरान होती है घबराहट, तो इस तरह करें मोशन सिकनेस को मैनेज

30

घूमना ज्यादातर लोगों को पसंद होता है. अपने दोस्तों या परिवार के साथ ट्रिप पर जाना और एंजॉय करना. लेकिन कई लोग ऐसे हैं जिन्हें सफर के दौरान घबराहट होने लगती हैं. जैसे कि कार, बस, ट्रेन या प्लेन में सफर करने के दौरान घबराहट, चक्कर और उल्टी आना. वैसे तो ये बहुत आम बात हैं. लेकिन कई बार ये समस्या इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि इसके कारण ट्रिप का सही तरह से आनंद नहीं ले पाते हैं. इसे मोशन सिकनेस भी कहा जाता है.

अगर हर बात व्यक्ति को सफर के दौरान सेहत से जुड़ी समस्या हो तो इसके कारण वो लोग ट्रेवल के दौरान उन लोगों को एंग्जायटीहोने लगती है साथ ही वो ट्रेवल करने से डरने लगते हैं, ऐसे में अगर आप घूमने के शौकीन हैं और सफर के दौरान होने वाली इस समस्या को कम करने के बारे में सोच रहे हैं तो इसके लिए ये टिप्स आपके काम आ सकती हैं.

ट्रिगर को पहचानें

सबसे पहले तो ये जानने की कोशिश करें कि ट्रैवल के दौरान आपको सबसे ज्यादा कौन-सी बातें परेशान करती हैं. क्योंकि कारण जानने के बाद आप उस समस्या को कम करने का प्रयास कर सकते हैं. इसलिए जब भी ट्रेवल करें तो ये जानने का प्रयास करें कि कौन-सी बात है तो आपकी एंग्जायटी या घबराहट का कारण बन रही है.

सही सीट चुनें

कई लोगों को अक्सर बस या कार में जाते समय घबराहट और उल्टी जैसी महसूस होने लगता है. इस समस्या से बचने का सबसे अच्छा तरीका है कि सही सीट का चयन करें. बस और ट्रेन की विंडो सीट बेस्ट हो सकती हैं. इसके अलावा कार की विंडो सीट या फर ऐसी सीट पर बैठें जहां से आपको रास्ते का दृश्य दिखे. आपका व्यू होरिजेंटल होता है.

खान-पान पर ध्यान दें

अगर आपको पता है कि सफर के दौरान आपकी उल्टी और घबराहट की समस्या होती है तो ध्यान दें कि सफर से पहलें और दौरान ज्यादा भारी फूड्स न खाएं. जैसे कि मसालेदार और ऑयली चीजें खाने से बचें. बल्कि इसकी जगह आप हल्क खाना खाएं. जैसे कि सादे क्रैकर्स, चाय, ब्रेड या फिर सेब केला जैसे फल.

परेशानी से ध्यान हटाएं

अगर आपको घबराहट या उल्टी जैसी समस्या होती है तो उस परेशानी से अपना ध्यान हटाने की कोशिश करें और म्यूजिक सुनें या फिर किसी से बात करें. क्योंकि बार-बार समस्या पर ध्यान देने से परेशानी बढ़ सकती है. इसके अलावा खुद को हाइड्रेटेड रखना बहुत जरूरी है. इसलिए थोड़ी-थोड़ी देर में पानी पीते रहें.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.