Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

जंगल में लकड़ी बीनने गई महिला से दुष्कर्म, आरोपित युवक गिरफ्तार

34

भोपाल: राजधानी के खजूरी सड़क इलाके में एक महिला के साथ उसी के गांव के युवक ने दुष्कर्म कर दिया। भोपाल-इंदौर हाईवे से सटे गांव में रहने वाली महिला जंगल में लकड़ी बीनने गई थी, तभी आरोपित युवक भी वहां पहुंच गया। महिला को अकेला पाकर उसने डरा-धमकाकर उसके साथ ज्यादती की। घटना ढाई माह पुरानी है, जिसका खुलासा अब हुआ है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने दुष्कर्म की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

पीछा करता हुआ पहुंचा युवक

खजूरी सड़क थाना पुलिस के मुताबिक 32 वर्षीय महिला विगत 1 जुलाई को जंगल में लकड़ी बीनने के लिए गई थी। तभी उसके गांव का रहने वाला संतोष बंजारा नामक युवक उसका पीछा करते हुए वहां पहुंच गया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। साथ ही महिला को धमकी दी कि अगर इसके बारे में किसी को बताया या थाने में शिकायत की तो वह उसके पति व बच्चों को जान से खत्म कर देगा। महिला तीन बच्चों की मां है।

धमकी से सहम गई पीड़िता

उसकी धमकी से पीड़िता बुरी तरह डर गई और घर लौटकर आने के बाद उसने इसके बारे में किसी को कुछ नहीं बताया। लेकिन शनिवार को आखिरकार उसका सब्र टूट गया और उसने हिम्मत कर पूरी घटना अपने पति को कह सुनाई। इसके बाद वह पति के साथ थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपित युवक के घर पर दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपित युवक ने अपराध करना कबूल कर लिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.