Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी... Gwalior Hospital Scam: भिंड की गर्भवती महिला के परिजनों से दलाल ने ऐंठे 17,000 रुपये; जेएएच प्रबंधन ... Bhopal News Today: भोपाल में स्विगी इंस्टामार्ट, ब्लिंकिट और होटल शुभ इन पर खाद्य सुरक्षा टीम का छाप... Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ...

निजी अस्पताल संचालक से मैनेजर ने की 12 लाख रुपये की धोखाधड़ी, प्रकरण दर्ज

36
भोपाल। गांधीनगर इलाके में संचालित श्रद्धा अस्पताल के संचालक को उसके मैनेजर ने 12 लाख रुपये की चपत लगा दी। आरोपित युवक को अस्पताल संचालक ने छह महीने पहले ही काम पर रखा था। आरोपित मैनेजर अस्पताल के संचालक की चैक बुक पर उनके फर्जी साइन कर चैक को अपने बैंक खाते में लगा देता था। साथ ही वह दूसरी पार्टियों को आनलाइन भुगतान करने का बहाना बनाकर संचालक से ओटीपी लेता और अस्पताल के बैंक खाते से रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करता था।
अस्पताल संचालक को बैंक द्वारा फर्जी चेक लगाए जाने की सूचना मिली, जिसके बाद उन्होंने आरोपित मैनेजेर के विरुद्ध गांधीनगर पुलिस थाने में शिकायत की। इसके बारे में भनक लगते ही आरोपित मैनेजर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
पुलिस के अनुसार दीपक दीक्षित गांधीनगर रोड पर स्थित श्रद्धा अस्पताल का संचालन करते हैं। उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उन्होंने बताया कि इसी वर्ष फरवरी माह में सागर के रहने वाले 37 वर्षीय अनुज सिंघई को उन्होंने अस्पताल में मैनेजर के पद पर रखा था। जुलाई को बैंक द्वारा दीपक को सूचित किया गया कि आपका खाता बंद हो चुका है, लेकिन उसके चैक जमा किए जा रहे हैं। जिसके बाद दीपक को अनुज के फर्जीवाड़े के बारे में पता चला।
उन्होंने बैंक खातों से रुपयों के लेन-देन में गड़बड़ी पाने पर थाने में शिकायती आवेदन दिया। आवेदन की जांच के बाद पर पुलिस ने शनिवार देर रात आरोपित मैनेजर के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर ली। पुलिस का कहना है कि आरोपित को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.