Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Mahashivratri 2026: विदेशी फूलों से महका बाबा महाकाल का दरबार, 44 घंटे तक लगातार होंगे दर्शन; जानें ... Tantrik Kamruddin Case: 8 लोगों का कातिल तांत्रिक कमरुद्दीन, अवैध संबंध और तंत्र-मंत्र के खौफनाक खेल... Delhi News: दिल्ली में नकली और घटिया दवाओं पर बड़ा एक्शन, स्वास्थ्य मंत्री ने 10 फर्मों के खिलाफ दिए... Mumbai Mayor Action: मुंबई की मेयर बनते ही एक्शन में ऋतु तावड़े, अवैध बांग्लादेशियों और फर्जी दस्ताव... ED Action: कोयला घोटाले के आरोपियों पर ईडी का शिकंजा, 100 करोड़ से अधिक की प्रॉपर्टी अटैच Last Cabinet Meeting: मोदी सरकार की आखिरी कैबिनेट बैठक खत्म, किसानों और युवाओं के लिए हुए ये बड़े ऐल... Amit Shah News: अमित शाह का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- 'ट्रेड डील से किसानों को नहीं होगा कोई नुकस... PM Modi in Guwahati: असम में गरजे पीएम मोदी, बोले- 'सत्ता से बाहर होकर कांग्रेस और जहरीली हो गई' Noida Metro News: नोएडा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी, सेक्टर-142 और बॉटनिकल गार्डन मेट्रो कॉरिडोर को ... Noida School Bomb Threat: नोएडा के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले गैंग का भंडाफोड़, STF न...

दंगे, प्रदर्शन में सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया तो होगी वसूली… उत्तराखंड में विधेयक को मंजूरी

22

उत्तराखंड में दंगों और धरना-प्रदर्शन में सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ जुर्माना लगेगा और उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टि. जनरल (रिटा.) गुरुमीत सिंह ने इस बाबत एक विधेयक को अपनी मंजूरी दे दी है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसका स्वागत किया है और राज्यपाल के प्रति अपना आभार प्रकट किया है. उत्तराखंड की विधानसभा ने पिछले महीने ही इस विधेयक को मंजूरी के लिए राज्यपाल के पास भेजा था.

राज्यपाल लेफ्टि. जनरल (रिटा.) गुरुमीत सिंह ने गुरुवार को इस बिल पर अपनी मंजूरी दे दी. बिल का नाम उत्तराखंड सार्वजनिक एवं निजी संपत्ति क्षतिपूर्ति वसूली विधेयक रखा गया है. विधेयक के मुताबिक दंगाइयों और पब्लिक प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाने वालों से नुकसान की पूरी वसूली की जाएगी और 8 लाख तक का जुर्माना लगाया जा सकेगा.

अपराध के खिलाफ कारगर कदम- धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्यपाल को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह कानून अपराध के खिलाफ एक कारगर कदम है. उन्होंने कहा कि दंगों, विरोध प्रदर्शनों और धरनों के दौरान सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाना अपराध की श्रेणी में आएगा. जो भी इसका उल्लंघन करेगा, उसे दंडित किया जाएगा. उन्होंने कहा कि पब्लिक प्रॉपर्टी को डैमेज में व्यक्ति खुद ही जिम्मेदार होगा.

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इस कानून का मकसद किसी को खौफ में डालना नहीं बल्कि सरकारी संपत्ति के नुकसान को रोकना है. इस बिल के मुताबिक दंगाइयों को ना केवल संपत्ति के नुकसान की भरपाई करनी होगी बल्कि दंगा नियंत्रण के दौरान सरकारी कर्मचारियों पर होने वाले खर्च का भी भुगतान करना होगा.

हल्द्वानी के बनभूलपुरा में हुआ था दंगा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह देश का सबसे कठोर दंगा विरोधी कानून है. हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में दंगों के दौरान भारी मात्रा सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया था. इस नुकसान को देखते हुए सरकार ने कानून बनाने का संकल्प लिया. मार्च में अध्यादेश के तौर पर यह कानून पहली बार प्रस्तुत किया गया था.

बनभूलपुरा क्षेत्र में अतिक्रमण की गई जमीन पर अवैध तरीके से बनाये गये एक धार्मिक स्थल को गिराये जाने के बाद वहां दंगा भड़क गया था. दंगाइयों ने काफी उपद्रव मचाया था. दंगाइयों ने एक थाने और वहां खड़े वाहनों में भी आग लगा दी थी. घटना में 6 लोगों की जान चली गई थी. इसके अलावा कई पुलिस कर्मी और पत्रकार घायल हो गए थे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.