Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ganesh Visarjan Accident Bhind: भारी बारिश के बीच नदी में फिसले पैर, एनडीआरएफ की टीम भी अब तक नहीं ढ... MPPSC Success Story: असफलता से हार नहीं मानी, 5 बार नेट क्वालीफाई कर राजीव कुशवाहा ने हासिल किया मुक... Kokrajhar Medical College Update: हॉस्टल का खाना खाने से बिगड़ी 60 छात्राओं की तबीयत, अस्पताल में चल... Varanasi Visitor Statistics: वाराणसी में लगातार बढ़ रहा देश-विदेश के पर्यटकों का आंकड़ा, स्थानीय अर्... Ravi Kishan and Councillor Viral Audio: जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद रवि किशन पर भड़के पार्षद, ... Munger Mirzachouki Greenfield Highway: निर्माणाधीन फोरलेन सड़क पर फिर दिखी 50 मीटर लंबी दरार, स्थानी... Bijnor Police Investigation: हरिद्वार घुमाने ले गया और फिर दुपट्टे से घोंट दिया गला, बिजनौर में महिल... Motihari Crime and Police News: शराब पीने के आरोप में पकड़े गए युवक को लाठी से पीटने का वीडियो आया स... LDA Action in Lucknow: सड़क की मरम्मत करने की बजाय चादर और पॉलीथिन से ढंका गया गड्ढा, एलडीए की कार्य... West Bengal News: टीएमसी नेता कुणाल घोष पर 18 घंटे में दूसरी बार हमला, अभिषेक बनर्जी ने राज्यपाल से ...

24 घंटे के लिए पुलिस हटा दो… बीजेपी के नितेश राणे ने एक बार फिर दिया विवादित बयान

62

बीजेपी विधायक नितेश राणे एक बार फिर अपने विवादित बयानों के चलते सुर्खियों में आ गए हैं. सांगली में नितेश राणे ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है. नितेश राणे ने कहा, हम कह रहे हैं कि पुलिस वालों को एक दिन के लिए मैं छुट्टी देता हूं और फिर हम अपनी ताकत दिखाते हैं.

नितेश राणे ने कहा, एक दिन पुलिस को छुट्टी दे दो, हम अपनी ताकत दिखाते हैं. दरअसल, महाराष्ट्र गणेश उत्सव के दौरान पत्थरबाजी से बवाल मचा था, जिसके बाद एक बार फिर नितेश राणे ने बयान जारी किया है.

गणेश उत्सव पर भी दिया विवादित बयान

गणेश उत्सव के दौरान भी नितेश राणे पर अल्पसंख्यक समुदाय के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने का आरोप लगा था, जिसके चलते उन पर एफआईआर भी दर्ज की गई थी. शिकायतकर्ता का आरोप था कि गणपति उत्सव के आयोजन में उन्हें बुलाया गया था और 11 सितंबर को कार्यक्रम के दौरान राणे ने अपने भाषण में कथित रूप से अल्पसंख्यक समुदाय को निशाना बनाया और भड़काऊ भाषण दिया. इसी के बाद उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.