Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Rajasthan Crime Update: पाली में ट्रांसपोर्ट नगर के पास ढाबे पर खूनी संघर्ष, कर्मचारियों से मारपीट क...

अशोक चक्र की जगह अरबी में लिखा कलमा! तिरंगे के अपमान का केस

43

मध्य प्रदेश के छतरपुर में देश के आन-बान और शान के प्रतीक तिरंगे के अपमान का मामला सामने आया है. यहां अराजक तत्वों ने तिरंगे पर अशोक चक्र की जगह अरबी भाषा में कलमा लिखा और फहरा भी दिया. इसके बाद विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने समुदाय विशेष के कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है. वहीं पुलिस ने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्र गौरव अपमान अधिनियम 1971 की धारा 2 के तहत मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

पुलिस के मुताबिक राष्ट्रीय ध्वज के साथ छेड़छाड़ की गई है. तिरंगे पर अशोक चक्र की जगह कलमा लिखा गया है. बड़ी बात यह कि इस तिरंगे को सार्वजनिक स्थान पर फहराते हुए वीडियो भी बनाया गया है. अब यही सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. इस वीडियो पर संज्ञान लेते हुए विश्व हिंदू परिषद ने इसे देश के अपमान का मामला बताते हुए पुलिस में शिकायत दी है. चेतावनी दी है कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन शुरू जाएगा.

घुवारा तहसील का है मामला

उधर, इस मामले को लेकर बजरंग दल ने भी मोर्चा खोल दिया है. इस संबंध में बजरंग दल ने डीएम और एसपी को शिकायत भी दी है. छतरपुर एसपी अगम जैन ने बताया कि वायरल हो रहा वीडियो घुवारा तहसील के बमनौरा थाना क्षेत्र में बनया गांव का है. तिरंगे पर उर्दू भाषा में लिखे कलमे की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। मामले में छतरपुर एसपी अगम जैन ने बताया कि घुवारा तहसील के बमनौरा थाना क्षेत्र के पनया गांव का है.

बिहार में भी आ चुका है मामला

यहां तिरंगे पर अरबी भाषा में किसी ने कलमा लिखा और फहरा दिया. सूचना मिलते ही पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. वहीं वीडियो फुटेज कब्जे में लेने के साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी गई है. बता दें कि इसी तरह का मामला बिहार के सारण जिले (छपरा) में भी आ चुका है. यहां ईद मिलाद-उन-नबी जुलूस के दौरान ऐसा ही तिरंगा लहराया गया था. इसमें अशोक चक्र की जगह ‘चांद और तारा’ बना हुआ था. इस मामले में सारण पुलिस ने दो लोगों को अरेस्ट भी किया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.