Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

लैंड फॉर जॉब केस: लालू-तेजस्वी के बाद अब तेज प्रताप भी फंसे, कोर्ट ने पहली बार भेजा समन, 7 अक्टूबर को होगी पेशी

28

जमीन के बदले नौकरी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लालू प्रसाद यादव के दूसरे बेटे तेज प्रताप यादव की भी मुश्किलें बढ़ गई है. लालू और तेजस्वी के बाद अब वो भी इस मामले में फंसते नजर आ रहे हैं. दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने इस मामले में तेजप्रताप को पहली बार समन भेजा है. 7 अक्टूबर को उन्हें कोर्ट में पेश होना होगा. कोर्ट ने इस मामले में लालू-तेजस्वी और तेजप्रताप समेत कुल 8 लोगों को समन भेजा है.

कोर्ट ने सभी आरोपियों को उस दिन पेश होने के लिए कहा है. दरअसल, कोर्ट ने ईडी की चार्जशीट पर संज्ञान लिया है. कोर्ट ने लालू यादव, तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव को बातौर आरोपी अदालत में पेश होने का आदेश दिया है. मामले में अगली सुनवाई 7 अक्टूबर को होगी.

ईडी ने चार्जशीट में तेजप्रताप यादव को आरोपी नहीं बनाया था लेकिन कोर्ट ने कहा कि इस मामले में तेज प्रताप की भूमिका से इंकार नहीं किया जा सकता इसलिए उनके खिलाफ समन जारी किया गया है और 7 अक्टूबर को उन्हें पेश होने के लिए कहा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.