Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

’50 हजार लिए फिर भी शनिदेव ने नहीं की बात’, नाराज युवक ने तोड़ दिया उनका वाहन गरुड़, पूछा- अब घर कैसे जाओगे

26

मध्य प्रदेश इंदौरसे लगते बाणगंगा में एक अजीब घटनाक्रम देखने को मिला है. यहां एक युवक ने शनिदेव के मंदिर में 50 हजार रुपये दान किए और काफी देर तक इंतजार करता रहा कि शनिदेव उससे बात करेंगे. वहीं, जब काफी समय तक शनिदेव ने उससे बात नहीं की तो युवक ने गुस्से में आकर शनिदेव की मूर्ति के साथ तोड़फोड़ की और उनके वाहन गरुड़ को तोड़ दिया. इसके बाद पूछा कि अब घर कैसे जाओगे. इधर मंदिर में मूर्तियों के साथ तोड़फोड़ की खबर से मौके पर हंगामा मच गया.

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लिया है. पुलिस की पूछताछ में युवक ने बताया कि शनिदेव ने दान में उससे पचास हजार रुपए लेकर भी चुप रहे. जब उन्होंने काफी समय बाद भी उससे बात नहीं की तो उसे गुस्सा आ गया. उसने भी तय कर लिया कि बिना बात किए वह शिनदेव को घर नहीं जाने देगा. इसलिए उसने उनके वाहन गरुड़ को तोड़ दिया है. पुलिस की पूछताछ के दौरान आरोपी युवक ने पुलिस से भी पूछा कि ‘बताओ, ये अब घर कैसे जाएंगे’?

हैरान रह गई पुलिस

पूछताछ के दौरान आरोपी के बयान सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई.मामला सोमवार को शुक्रवार की रात बाणगंगा थाना क्षेत्र में बाणेश्वरी कुंड के पास स्थित शनि मंदिर का है. बाणगंगा थाना पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी मानसिक विक्षिप्त है. सीसीटीवी फुटेज देखकर पुलिस ने आरोपी की पहचान की. वारदात के लिए वह स्कूटी पर सवार होकर शनि मंदिर आया था. पुलिस ने उसे अरेस्ट किया तो उसके परिजन भी थाने पहुंच गए.

कई मंदिरों में आ चुकी हैं तोड़फोड़ की खबरें

परिजनों ने पुलिस को बताया कि इस समय वह दिमागी तौर पर परेशान है और उसका इलाज चल रहा है. परिजनों ने इस संबंध में पुलिस को कुछ दस्तावेज भी दिखाए हैं. हालांकि पुलिस अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है. बता दें कि इन दिनों मध्य प्रदेश में कई जगह मंदिरों में तोड़फोड़ की खबरें लगातार आ रही हैं. शुक्रवार की ही रात में सूर्य मेडिकल स्टोर के पास स्थित गणेश मंदिर में भी कुछ लोगों ने तोड़फोड़ की. उसी दिन खेड़ापति हनुमान मंदिर में शिवलिंग पर कचरा फेंक दिया गया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.