Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

छिंदवाड़ा में शादी के एक माह बाद मिली लव मैरिज करने की इनती खौफनाक सजा

63

छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा के बढ़िया लाइन चांदामेटा में लव मैरिज करने की एक युवक को खौफनाक सजा मिली। लड़की के पिता ने अपने नाबालिग बेटे के साथ मिलकर दामाद को मौत के घाट उतार दिया। बताया जाता है कि रविवार की देर रात पिता-पुत्र दामाद के घर पहुंचे।

नाबालिग पुत्र की पुलिस तलाश कर रही

दरवाजा खटखटाकर युवक को बाहर बुलाया। इसके बाद गाली-गलौच करते हुए चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दामाद की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपित पिता को गिरफ्तार कर लिया है। नाबालिग पुत्र की पुलिस तलाश कर रही है।

पिछले महीने की थी शादी

युवक का नाम योगेश मालवीय (26वर्ष) बताया जा रहा है। योगेश ने आरोपित की बेटी से अगस्त 2024 में लव मैरिज की थी। शादी के बाद दोनों घर से चले गए थे। परिवार की मर्जी के खिलाफ बेटी के लव-मैरिज से पिता नाराज था।

बढ़िया लाइन चांदामेटा पहुंचकर दिया अंजाम

रविवार रात 9:30 बजे लड़की का पिता और भाई बढ़िया लाइन चांदामेटा पहुंचा। दोनों ने दरवाजा खटखटाकर योगेश को बाहर बुलाया और उसके बाहर आते ही उसके ससुर और साले चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसे मौत की नींद सुला दिया।

पत्नी ने शोर मचाकर लोगों को बुलाया

अपनी आंखों के सामने खौफनाक मंजर देख योगेश की पत्नी ने शोर मचाया, तो उसके पड़ोसी बाहर आए। पड़ोसियों ने आरोपित ससुर को पकड़ लिया, जबकि नाबालिग साला मौके से भाग गया। पड़ोसियों ने तत्काल डायल-100 को सूचना दी।

परासिया के डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया

घायल को परासिया के अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपित ससुर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि नाबालिग आरोपित साले की तलाश की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.