Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on US Tariff Ruling: टैरिफ पर अमेरिकी कोर्ट के फैसले के बाद राहुल गांधी का पीएम मोदी पर... Assam Demography Change: अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा हमला: धुबरी और नागांव में बदली डेमोग्राफी, पूछा... गजब का धोखा! इंदौर के वकील साहब जिसे 'साला' समझकर घर लाए, वो निकला पत्नी का बॉयफ्रेंड; ऐसे खुला चौंक... IAS अधिकारी की बढ़ी मुश्किलें! दिल्ली विधानसभा ने पंजाब के अफसर को किया तलब, गुरुओं के अपमान के आरोपो... PM मोदी की मेरठ यात्रा से पहले बड़ी साजिश? बाबरी मस्जिद के नाम पर चंदा मांगने का आरोप, विधायक ने जता... Rajasthan Cyber Cell Alert: ऑनलाइन गेम के जरिए आतंकी भर्ती का खुलासा; राजस्थान साइबर सेल की माता-पित... श्रीनगर में सेना की गाड़ी के साथ बड़ा हादसा! अनियंत्रित होकर नहर में गिरा CRPF का बुलेटप्रूफ वाहन, 9... सियासी घमासान: अर्धनग्न प्रदर्शन पर CM रेखा के बिगड़े बोल! कांग्रेस ने याद दिलाया गांधी का त्याग, सि... Janakpuri Road Accident News: दिल्ली के जनकपुरी में सड़क हादसे में बच्ची की मौत, समय पर मदद न मिलने ...

पीएम मोदी ने झारखंड को दी कई सौगातें, बोले, रांची में एक बहन ने जाहवा से किया स्वागत

19

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय झारखंड के दौरे पर हैं, जहां पीएम मोदी ने जनता को कई सौगातें दीं. उन्होंने कई परियोजनाओं का शिलान्यास किया और साथ ही एक फाउंडेशन की आधारशिला भी रखी. इसी दौरान पीएम मोदी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि आज सुबह जब मैं रांची के एयरपोर्ट पर पहुंचा. तब एक बहन ने कर्मा पर्व के प्रति इस जाहवा से मेरा स्वागत किया. इस पर्व में बहनें अपने भाई की सुरक्षा की कामना करती हैं. मैं झारखंड के लोगों को कर्मा पर्व की बधाई देता हूं.

पीएम मोदी ने आज झारखंड को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात दी है. उन्होंने टाटानगर में 6 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को वर्चुअली हरी झंडी दिखाई. पीएम मोदी ने कहा कि छह नई वंदे भारत ट्रेनें 660 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाएं, कनेक्टिविटी और यात्रा सुविधाओं का विस्तार, हजारों लोगों को पक्का घर, इन परियोजनाओं के लिए मैं झारखंड के लोगों को बधाई देता हूं.

32 करोड़ की पहली किस्त

उन्होंने आगे कहा कि पूर्वी भारत में रेल सेवाओं के विस्तार से पूरे क्षेत्र का विकास होगा. झारखंड के लिए रेलवे विकास का बजट 7000 रुपये है अगर हम इसकी तुलना 10 साल पहले के बजट से करें तो यह 16 गुना ज्यादा है. पीएम मोदी ने वर्चुअली ही झारखंड के लगभग 32 हजार लाभार्थियों के पक्का घर बनाने के लिए स्वीकृति पत्र प्रदान किए. 32 करोड़ की पहली किस्त का 8 हजार लाभार्थियों के बैंक में सीधे डिजिटल ट्रांसफर किया.

‘हजारीबाग टाउन कोचिंग डिपो’

इस पर पीएम मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हजारों लोगों को पक्का घर बनाकर दिया गया है. साथ ही उन्होंने झारखंड के देवघर जिले में मधुपुर बाईपास लाइन और ‘हजारीबाग टाउन कोचिंग डिपो’ की आधारशिला रखी. इसके साथ ही पीएम मोदी ने कुरकुरा-कनारोन दोहरीकरण परियोजना भी राष्ट्र को समर्पित की, जो बंडामुंडा-रांची एकल लाइन खंड और रांची, मुरी एवं चंद्रपुरा स्टेशन के माध्यम से गुजरने वाले राउरकेला-गोमोह मार्ग का हिस्सा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.