Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

शिवपुरी में तीन भालुओं ने चरवाहे पर किया हमला, गंभीर घायल

50

शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में सुभाषपुरा थाना क्षेत्र में करसेना गांव के पास सतनवाड़ा रेंज के जंगल में एक व्यक्ति पर तीन भालुओं ने हमला कर दिया, आपको बता दें की भालुओं के हमले से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है घायल चरवाहे को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। इसके बाद उसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया है प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवपुरी जिले में आने वाले करसेना गांव का रहने वाला कप्तान सिंह गुरुवार को जंगल में भैंस चराने के लिए गया था।

 अचानक तीन भालू वहां आ गए और एक साथ चरवाहे पर हमला कर दिया कप्तान सिंह का कहना है कि उस पर एक लाठी थी जिसके सहारे उसने तीन भालुओं से लड़कर उन्हें भगाया लेकिन भालुओं ने कप्तान को गंभीर रूप से घायल कर दिया है, कप्तान सिंह 30 मिनट तक भालुओं से लड़ता रहा इसके बाद भालू मौके से भाग गए फिर कप्तान सिंह जैसे तैसे डेरा तक पहुंचा और परिजन उसे अस्पताल ले गए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.