Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...

कैलाश विजयवर्गीय को मिली बड़ी जिम्मेदारी, BJP विधायक दल की कार्यकारिणी के नेता मोहन यादव

144

भोपाल : भारतीय जनता पार्टी विधायक दल की कार्यकारिणी गठित कर दी गई है। कार्यकारिणी में कुल नौ पदाधिकारी और 16 सदस्य बनाए गए हैं। विधायक दल की कार्यकारिणी में दल के नेता मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव बने हैं तो आदिवासी विधायक ओमप्रकाश धुर्वे को उप नेता और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को मुख्य सचेतक बनाया गया है।

इसी तरह, विधायक शैलेंद्र जैन को महामंत्री, रीति पाठक और रामेश्वर शर्मा को सचेतक, अनुसूचित जाति वर्ग से विधायक हरिशंकर खटीक और संजय सत्येंद्र पाठक मंत्री बनाए गए हैं, वहीं हेमंत विजय खंडेलवाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

कार्यकारिणी में विधायक गोपाल भार्गव, जयंत मलैया, नागेंद्र सिंह नागोद, जयसिंह मरावी (अजजा), मीना सिंह(अजजा), डा. सीतासरन शर्मा, भूपेंद्र सिंह, अजय विश्नोई, ओमप्रकाश सखलेचा, डा. राजेंद्र पांडेय, दिव्यराज सिंह, उमाकांत शर्मा, मंजू राजेंद्र दादू (अजजा), रमेश प्रसाद खटीक(अजा), जगन्नाथ रघुवंशी और अमरीश शर्मा सदस्य बनाए गए हैं। कार्यकारिणी में चार आदिवासी विधायक और दो अनुसूचित जाति वर्ग के विधायक को जगह दी गई है। –

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.