Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आगर में भव्य कलश यात्रा में की वर्चुअल सहभागिता, भगवान गौतम बुद्ध की पावन जन्मस्थली लुंबिनी, 563 ईसा पूर्व रानी मायादेवी ने शाल वृक्ष के नीचे दिया था... भारत के रणनीतिक 'चिकन नेक' गलियारे में बिछेगी चौथी रेल लाइन, पूर्वोत्तर सीमा रेलवे को मिली बड़ी मंजू... महाराष्ट्र राजनीति में हलचल: देर रात वर्षा बंगले पर मिले शिंदे और फडणवीस, रायगढ़ पालक मंत्री और महाम... बागपत में सनसनीखेज डबल मर्डर: 20 दिन से लापता दो दोस्तों के शव मंदिर की धूनी के नीचे दफन मिले, फरार ... भोपाल के बोट क्लब में दिखा अद्भुत नजारा: देश में पहली बार तालाब के बीच बना 'फ्लोटिंग तिरंगा', सीएम म... हरिद्वार में कांवड़ मेले के समापन के बाद महा-सफाई अभियान, घाटों और सड़कों से हटाया जा रहा 7000 मीट्र... राज्यसभा से पास हुआ 'खान और खनिज (विकास एवं नियमन) संशोधन विधेयक 2026', खनिज भूमि पर केंद्रीय नियंत्... पंजाब कांग्रेस में गहराया अंदरूनी संकट, पूर्व सीएम चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग के बीच शुरू ह... भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में जांच आयोग ने सौंपी अंतरिम रिपोर्ट, बिहार सरकार का बड़ा फैसला

भीड़ में मोबाइल चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 14 मोबाइल भी बरामद

44

इंदौर: इंदौर की हीरानगर थाना पुलिस ने भीड़भाड़ वाली जगहों पर मोबाइल चोरी करने के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 14 चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 6 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी की पहचान के लिए कई सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसके आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

आरोपी का नाम नंदनराम पारदी है, जो मोबाइल फोन को सस्ते दामों में बेचने की फिराक में घूम रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की और आरोपी को संदिग्ध हालत में पकड़ा। पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी के मोबाइल फोन के संबंध में सभी आरोपों को स्वीकार कर लिया और बताया कि उसने 14 मोबाइल फोन चुराए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.