Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव... Former IAS Divya Mittal: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बिना किसी दल के बनाएंगी अपना...

कानपुर में ट्रेन उड़ाने की साजिश नाकाम! ट्रैक पर रखा गया था LPG सिलेंडर, अब IB करेगी जांच; 10 पकड़े

56

उत्तर प्रदेश के कानपुर में रेलवे ट्रैक पर मिले एलपीजी सिलेंडर, पेट्रोल की बोतल को लेकर उच्चस्तरीय जांच शुरू हो गई है. आरपीएफ ने एफआईआर दर्ज किया है. इसके साथ मामले की जांच आईबी को सौंप दी गई है. इस मामले में पुलिस ने 10 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. माना जा रहा है कि रेलवे ट्रैक पर गैस सिलेंडर और पेट्रोल बोतल का मिलना सामान्य मामला नहीं है. यह सीधा सीधा किसी बड़ी साजिश का संकेत दे रहा है. रेलवे अधिकारियों के मुताबिक ऐसा पहली बार नहीं हुआ है. यूपी बीते कई महीने से रेलवे ट्रैक पर संवेदनशील चीजें रखकर लगातार ट्रेन पलटने की साजिश हो रही है.

ताजा घटना अनवरगंज-कासगंज रेलवे रूट का है. आरपीएफ के अधिकारियों के मुताबिक बर्राराजपुर रेलवे स्टेशन से कालिंदी एक्सप्रेस ट्रेन करीब 2.5 किलोमीटर आगे चली ही थी कि रेलवे ट्रैक पर रखे LPG गैस सिलेंडर से टकरा गई. इससे जोर का धमाका हुआ. गनीमत रही कि लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगा दी और बड़ा हादसा टल गया.इसके बाद मौके पर पहुंची जीआरपी और आरपीएफ की टीमों ने जांच की तो पता चला कि रेलवे ट्रैक पर ना केवल रसोई गैस का सिलेंडर रखा था, बल्कि वहीं पर पेट्रोल भरी बोतल, माचिस एवं अन्य संवेदनशील सामान भी रखे थे.

22 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

जो धमाका हुआ, वह गैस सिलेंडर फटने की वजह से हुआ. इस हादसे के बाद मैके पर कालिंदी एक्सप्रेस करीब 22 मिनट तक खड़ी रही. बाद में ट्रैक की जांच करने के बाद इस ट्रेन को आगे रवाना किया गया. इसी तरह की घटना कुछ दिन पहले साबरमती एक्सप्रेस के साथ भी हुई थी.इस हादसे में ट्रेन की 22 बोगियां पलट गई थीं. मामले की गंभीरता को देखते हुए आरपीएफ ने शनिवार की देर रात एफआईआर दर्ज कर लिया. रेलवे अधिकारियों के मुताबिक मामले की जांच के लिए आईबी को इंवाल्व किया गया है.

लोको पायलट की सूझबूझ से टल गया हादसा

इसी के साथ मामले की जानकारी कानपुर के डीएम और पुलिस कमिश्नर के अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव और डीजीपी को भी दी गई है. रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक ट्रेन से टकराने के बाद गैस सिलेंडर ट्रैक पर काफी दूर तक घिसटता हुआ गया है. इसके निशान ट्रैक पर मिले हैं. वहीं कुछ दूर आगे पेट्रोल की बोतल भी मिली है. रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक इस साजिश के लिए पूरी तैयारी की गई थी. गनीमत रही कि लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगा दी और बड़ा हादसा टल गया.

केंद्रीय एजेंसियों से जांच का आग्रह

रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक यह हरकत असमाजिक तत्वों की हो सकती है. इसके पीछे उनका उद्देश्य दहशत कायम करना है. चूंकि, बीते कई महीने से इस तरह की साजिश हो रही है और चार पांच मामले सामने आ चुके हैं, ऐसे में इसे हल्के में नहीं लिया जा सकता है. रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक आरपीएफ तो मामले की जांच करेगी ही, केंद्रीय जांच एजेंसियों को भी इंवाल्व किया जा रहा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.