Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...

गर्दन पर अटैक… हाथ-पैर को जख्मी कर पेट फाड़ देते, बहराइच में भेड़िये कैसे बना रहे शिकार?

59

उत्तर प्रदेश के बहराइच में भेड़ियों के हमले में 10 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं, 40 से अधिक लोग घायल हैं. पुलिस ने भेड़ियों के हमले में मारे गए लोगों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था, जिसकी रिपोर्ट अब आ गई है. रिपोर्ट में इस बात का जिक्र है कि शवों पर गहरे घाव थे. वहीं, भेड़ियों के लगातार हमले से जिले में दहशत का माहौल है.

बहराइच के चीफ मेडिकल ऑफिसर संजय कुमार ने कहा कि भेड़ियों का शिकार बने लोगों के शरीर पर अलग-अलग चोट के निशान थे. आदमखोर भेड़ियों ने कई लोगों के शरीर को बुरी तरह से खा लिया था. कहीं गर्दन पर तो कहीं सीने पर जख्म थे. लोगों के शरीर पर पंजे और दांत के भी निशान मिले हैं. किसी-किसी लाश के दोनों हाथ और पैर तक नहीं थे. कुछ लाशों का पेट भी भेड़ियों ने फाड़ दिया था.

शवों पर मिले भेड़ियों के दांत के निशान

संजय कुमार ने बताया कि भेड़िया सबसे पहले गर्दन पर दांत गड़ाता है और विंड पाइप को नुकसान पहुंचाता है, जिससे शिकार की तुरंत मौत हो जाती है. कई बार अपनी शिकार को सही तरह से पकड़ने के लिए भेड़िया अपने नाखून और दांतों की पोजीशन को बदलते हुए गर्दन को आगे तक भी पकड़ता है. इस दौरान शरीर पर कई जगह पंजे गढ़ा कर उसे अपने कब्जे में ले लेता है. शिकार की मौत हो जाने के बाद समय होने पर इत्मीनान से वह शरीर को खाता है और कई बार शोर हो जाने पर वह अचानक अपने शिकार को मृत हालत में छोड़कर भाग जाता है. रीता देवी का शिकार करने के बाद भेड़िया उसे खा नहीं पाए थे. रीता देवी के गर्दन पर भेड़ियों के नाखून और दांत के निशान मिले थे.

कुछ के हाथ-पैर थे गायब

सूत्रों के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि किसी लाश पर भेड़िया के आठ दांत के निशान थे तो किसी पर 22 दांतों के निशान थे. अलग-अलग समय पर शरीर पर अलग-अलग दांत या पंजे के निशान आ सकते हैं. भेड़िया शरीर के किस हिस्से को खायेगा , ये जानवर पर निर्भर करता है. सबके चोट के निशान अलग-अलग थे लेकिन भेड़िया के प्रहार से सबकी मौत हो गई, ज्यादातर निशान गर्दन के आस-पास थे. कुछ के हाथ पैर गायब थे. जहां मौका मिला शरीर खाया, मौका नहीं मिला तो लाश छोड़कर भेड़िया भाग गया. ये पहले गर्दन दबाकर ही मारते हैं. एक भेड़िया कई बार एक हीं लाश खा सकता है इसलिए भी निशान ज्यादा हो जाते हैं.

सीने और पेट का हिस्सा भी खा गए

आदमखोर भेड़ियों ने बहुत ही गंभीर रुप से सभी दस लोगों को घायल कर मार दिया था. ज्यादातर मरने वालों के हाथ-पैर खा गए, सभी की गर्दन पर गहरे निशान थे. कुछ के तो सीने और पेट का हिस्सा भी खा गया. भेड़िया के खाने के बाद शरीर का जो हिस्सा बचा था, उस पर खरोंच के निशान थे. खुशबू के पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से पता चलता है कि उसके शरीर पर जो चोटों के निशान हैं, भेड़िया के दांतों से काटने और घसीटने से आए हैं.

वहीं भेड़ियों का शिकार बनी महिला रीता देवी के शरीर पर छोटी-बड़ी कुल 21 चोटों के निशान थे. ये सभी गले और इसके आसपास थे. वहीं हर घाव का साइज अलग-अलग था. जितने भी लोग भेड़ियों के हमले में जख्मी हुए है, उनमें एक घटना को छोड़कर बाकी सभी घटनाओं में भेड़ियों ने गले पर ही हमला किया है. एक घटना जो अलग थी, उसमें उसने गाल पर हमला किया था. भेड़ियों ने सभी को घसीटने की कोशिश की गई.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.