Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
हैदराबाद से पैदल चलने के तनाव में बेकाबू हुआ था हाथी! इंदौर पुलिस की कार्रवाई, महावत गिरफ्तार ग्वालियर में MITS की बीटेक छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सहेली को वाट्सऐप पर भेजा "बाय" और लिखा म... मंडला में इंसानियत की दर्दनाक मिसाल: पालतू मुर्गे को बचाने 30 फीट गहरे कुएं में उतरे बुजुर्ग, डूबने ... प्रथम विश्व युद्ध में ब्रिटिश हुकूमत को दिया था ₹35 हजार का कर्ज! सीहोर के परिवार को ब्रिटेन सरकार न... इंदौर पुलिस में हड़कंप: फर्जी गवाह और विवेचना में लापरवाही पर पूर्व थाना प्रभारी दिनेश वर्मा का डिमो... मध्य प्रदेश: श्रीकृष्ण की 64 कलाओं और 14 विद्याओं से निखरेगी Gen Z प्रतिभा, ₹1 लाख छात्रवृत्ति पर छि... इंदौर में कलयुगी बेटी की करतूत: मां के खाते से उड़ाए मृत पिता के ₹80 लाख, कोर्ट के आदेश पर बेटी-दामा... वेस्टइंडीज का 26 साल पुराना सपना टूटा! Port of Spain टेस्ट में पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, बाबर-शफीक ... राजपाल यादव की बढ़ीं मुश्किलें: शाहजहांपुर की दो संपत्तियां होंगी नीलाम, सेंट्रल बैंक का ₹16.61 करोड... पाकिस्तान में नेताओं के झूठे हलफनामे पर कसेगा शिकंजा: चुनाव आयोग बदलने जा रहा है 2017 के कड़े नियम

महाराष्ट्र: बर्थडे पार्टी में पिलाया नशीला पदार्थ,फिर लड़की से किया रेप; सहेली समेत तीन अरेस्ट

52

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक जन्मदिन पार्टी में एक युवती के साथ रेप किया गया. युवती अपने दोस्त के जन्मदिन पर उसके घर पहुंची थी. जन्मदिन पार्टी के दौरान पीड़ित युवती को पहले नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश किया गया और फिर उसके बाद रेप की घटना को अंजाम दिया गया. वहीं पुलिस ने नशीला पदार्थ पिलाने और उसके साथ रेप करने के आरोप में एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि घटना बुधवार और गुरुवार के बीच शिरगांव इलाके के एक अपार्टमेंट में हुई.

ठाणे जिले में एक युवती को दोस्त की जन्मदिन पार्टी में जाना महंगा पड़ गया. मामला बदलापुर के शिरगांव इलाके का है. जहां एक युवती को जन्मदिन पार्टी में नशीला पदार्थ पिलाकर रेप किया गया. वहीं पीड़ित युवती की शिकायत पर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने संतोष शिवराम रूपावथे, शिवम संजय राजे और अलिस्का उर्फ ​​भूमिका रवींद्र मेश्राम समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया.

पहले से मौजूद थे दो लोग

रेप की शिकार युवती की दोस्त एलिस्का ने उसे अपना जन्मदिन मनाने के लिए अपने घर बुलाया. इस वक्त वहां दो अन्य लोग मौजूद थे. जिन्होंने युवकी के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया. पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि पार्टी के बाद दोनों लोग बेडरूम में शराब पीने लगे.

वहीं पार्टी के बाद जब युवती जाने के लिए उठी तो उसकी दोस्त एलिस्का ने उसे थोड़ी देर रुकने के लिए कहा. जब उसने कहा कि मैं थक गई हूं तो वह रसोई में नींबू का जूस बनाने चली गई और जूस में नशीली दवा मिला दी.

नशीला पदार्थ पिलाकर किया रेप

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जन्मदिन पार्टी में के लिए अपने दोस्त घर गई युवती के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने है. मामले की जानकारी करने पर पता चला की पीड़ित युवती के दोस्त ने उसके जूस में नशीला पदार्थ मिला दिया था. नशीले जूस के सेवन के बाद महिला को चक्कर आने लगा. जिसके बाद वहां मौजूद नशे में धुत दो लोग पीड़ित युवती एक कमरे में ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया. दुष्कर्म करने के बाद युवती को बाथरूम में बेहोशी की हालत में छोड़कर वहां से भाग गए.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.