Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Muslim Personal Law: शरिया कानून के नियमों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को नो... Bihar Mukhyamantri Mahila Rozgar Yojana: अब किश्तों में मिलेंगे 2 लाख रुपये, जानें क्या हैं नई शर्ते... Gurugram News: गुरुग्राम जा रही बैंककर्मी महिला की संदिग्ध मौत, 5 महीने पहले हुई थी शादी; पति ने पुल... Bajrang Punia News: बजरंग पूनिया ने हरियाणा सरकार को घेरा, बोले- घोषणा के बाद भी नहीं बना स्टेडियम Sohna-Tawru Rally: विकसित सोहना-तावडू महारैली में धर्मेंद्र तंवर ने किया मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत Haryana Crime: महिला बैंककर्मी की हत्या का खुलासा, पति ही निकला कातिल, शक के चलते दी दर्दनाक मौत Faridabad News: फरीदाबाद में DTP का भारी एक्शन, अवैध बैंक्विट हॉल और गेम जोन पर चला 'पीला पंजा' Faridabad News: फरीदाबाद की केमिकल फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 48 से ज्यादा लोग झुलसे लुधियाना में एसिड Attack, महिला पर युवक ने फैंका तेजाब, चीखों से गूंजा इलाका! Punjab Drug Menace: सरेआम चिट्टे का खेल! इंजेक्शन लगाते युवकों का वीडियो वायरल, दावों की खुली पोल

तंदूर में थूक कर रोटी बना रहा था युवक, वायरल हुआ Video तो मचा बवाल, कश्मिनर से कार्रवाई की मांग

18

ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा इलाके में स्थित एक होटल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में देख सकते है कि एक मुस्लिम युवक तंदूर में रोटी सेंक रहा है. आरोप है कि रोटी बनाने वाला मुस्लिम युवक रोटी सेंकने के दौरान तंदूर के अंदर थूक रहा है. वहीं होटल में खाना खाने वाले एक युवक ने रोटी बना रहे युवक का वीडियो बना लिया. वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने पुलिस कमिश्नर से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है.

ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा इलाके में स्थित एक ए-वन होटल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. होटल में खाना खाने वाले युवक ने वीडियो बनाकर आरोप लगाया है कि रोटी बनाने वाला युवक रोटी बनाने के दौरान उसमें थूक रहा है. वहीं वायरल वीडियो मे देखा जा सकता है कि तंदूर में रोटी सेंकने के दौरान युवक तंदूर में ही थूक रहा है.

स्थानीय पुलिस नहीं की कोई कार्रवाई

वीडियो वायरल होने के बाद मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई. लोगों ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की. लेकिन कोई भी कार्रवाई नहीं होने पर पुलिस कमिश्नर से शिकायत कर कार्रवाई करने की मांग की है. एक युवक ने कमिश्नर से शिकायत में कहा है कि ये वीडियो हमने खुद बनाया है, जिसमें एक मुस्लिम युवक तंदूर में रोटी सेंकने के दौरान उसमें थूक रहा है.

कमिश्ननर से कार्रवाई की मांग

युवक ने कमिश्नर से शिकायत करते हुए कहा कि रबूपुरा में एक ए-वन नाम का मुस्लिम होटल है. होटल में रोटी सेंकने वाले युवक के खिलाफ कठोर और उचित कार्रवाई की विनती करते हैं. इस मामले में रबूपुरा कोतवाली को जानकारी दी थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई. मुस्लिम होटल के बराबर में एक शाकाहारी होटल है जिसमें हम खाना खाने पहुंचे थे. मुस्लिम होटल और शाकाहारी होटल का तंदूर एक ही था. मेरे साथ मेरे पांच दोस्त थे, हम सब लोग बैठकर होटल में खाना खा रहे थे. इस दौरान हमने देखा कि रोटी बनाने वाला मुस्लिम युवक रोटी में थूक कर सेंक रहा है. हम इस मामले में आपसे कठोर कर्रावाई की मांग करते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.