Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...

पैर दबा रही बहू से ससुर ने किया रेप, पति को बताया तो बोला- यह तो सेवा है

37

इंदौर : मध्य प्रदेश के इंदौर से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक ससुर पर बहू से दुष्कर्म के आरोप लगे हैं। हैरान कर देने वाली बात यह है कि इस महापाप में महिला के सास और पति भी शामिल है। आरोप है कि बहू ससुर के पैर दबाने कमरे में गई तो ससुर ने उसके साथ दरिंदगी की। भोपाल पुलिस ने सास ससुर सहित पति के खिलाफ दुष्कर्म और उसमें सहयोग करने सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच के लिए इंदौर की अन्नपूर्णा थाना पुलिस को भेजा है।

एडिशनल डीसीपी आनंद यादव के मुताबिक अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र में रहने वाले सास ससुर और और पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए पीड़िता ने अपने बयानों में इस बात की जानकारी दी कि जब वह ससुर के पैर दबाने के लिए जाती थी। इस दौरान ससुर के द्वारा उसके साथ अश्लील हरकत करने के साथ ही उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और जब इस बात की जानकारी। उसने अपनी सास को बताई तो सास ने कहा कि यह तो सेवा है और ससुर की सेवा तो इसी तरह से करते रहो। इसके बाद इस पूरे मामले में पीड़िता ने अपने पति को पूरे मामले की जानकारी दी तो पति ने भी इस तरह की बात कही।

अतः पति और सास की बातो से आहत होकर पीड़िता अपने मायके भोपाल चले गई और पूरे ही मामले में अपने माता पिता सहित अन्य लोगों को जानकारी देकर पुलिस को शिकायत कर दी, तो वही भोपाल पुलिस ने भी प्रारंभिक तौर पर प्रकरण दर्ज कर इंदौर की अन्नपूर्णा पुलिस को पूरे मामले में आगे करवाई को लेकर केस भेजा है जिस पर इंदौर की अन्नपूर्णा पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी सास, ससुर व पति की तलाश पुलिस के द्वारा की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात पुलिस के द्वारा की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.