Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ujjain RSS Chief Visit: धर्म किसी को बांधता नहीं, मुक्त करता है; उज्जैन युवा धर्म संसद में पहुंचे सं... Guna Theme Road Project: गुना में ₹30 करोड़ से बनेगी 7 किमी लंबी थीम रोड; ज्योतिरादित्य सिंधिया ने क... Mahakaleshwar Ujjain News: अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार उज्जैन पहुंचे नितिन नबीन; शिप्रा तट पर दीप उ... Delhi Crime News: कड़कड़डूमा कोर्ट के पुराने आदेश में संशोधन, रेप पीड़िता की याचिका पर हाई कोर्ट की ... Delhi-Gurugram Crime News: युवराज हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पूर्व सहकर्मी अन्या वत्स और उसक... Haribabu Murder Case Update: पत्नी की मौत के बाद जमानत पर छूटे पति की सरेआम हत्या, आरोपी साले ने वीड... J&K Majalta Encounter: मलताजा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, M4 और AK-47 समेत भारी मात्... Bareilly GRP Action: चलती ट्रेन में कोच अटेंडेंट ने की सोने की चेन चोरी, आपस में बांटे तीन टुकड़े; प... Election Commission TMC Ruling: ममता बनर्जी की पार्टी को बड़ा झटका, चुनाव आयोग ने टीएमसी का नाम और स... Bihar Flood Destruction Update: 700 से ज्यादा ग्रामीण सड़कें डूबीं और बुनियादी ढांचे को भारी क्षति, ...

हमारी जिंदगी का मजाक बना दिए हैं’, इंडिगो की फ्लाइट में AC फेल होने पर यात्रियों का फूटा गुस्सा

38

इंडिगो एयरलाइंस में सफर करने वाले यात्रियों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा. ये फ्लाइट दिल्ली से वाराणसी के लिए टेक ऑफ करनी थी. टेक ऑफ करने से पहले ही फ्लाइट में एसी काम नहीं कर रही थी. यात्रियों ने फ्लाइट के टेक ऑफ करने से पहले ही एयरलाइंस कर्मियों से इसकी शिकायत की थी, लेकिन इसके बाद भी एसी को सही नहीं कराया गया और पूरी यात्रा में सफर करने वाले लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी.

फ्लाइट में ही लोगों का गुस्सा फूट गया और उनकी एयरलाइंस स्टाफ के साथ जमकर कहा सुनी हुई, जिसका वहां मौजूद यात्री ने ही वीडियो बना लिया. अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बाद में वाराणसी पहुंचकर भी यात्रियों ने एयरलाइंस अथॉरिटी से इसकी शिकायत की. इस फ्लाइट में सफर करने वाले यात्रियों का आरोप है कि प्रशासन से शिकायत के बाद भी किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की गई.

यात्रियों का फूटा गुस्सा

एयरलाइंस में ऊमस और गर्मी से जब सभी यात्री बेहाल हो गए तो उनका आक्रोश एयरलाइंस कर्मियों पर फूटा. फ्लाइट में मौजूद एक शख्स ने कहा कि, “हमारा दिमाग खराब है, जो हम एसी को बार-बार ठीक कराने के लिए कह रहे हैं, यात्रियों ने कहा कि हमारी जिंदगी का मजाक बना दिए हैं”. ये घटना इंडिगो की फ्लाइट 6 E 2235 में हुई.

एसी बंद होने से दम घुटने लगा

इंडिगो की इस फ्लाइट में एसी बंद होने से कुछ लोगों का दम घुटने लगा. उन्हें सांस लेने में काफी तकलीफ होने लगी. फ्लाइट के अंदर सही तरीके से ऑक्सीजन न मिलने के कारण कुछ महिलाएं और बच्चे वहीं बेहोश होने लगे, जिन्हें बाद में अस्पताल में भर्ती कराया गया. एयरलाइंस में यात्रियों को हुई इस असुविधा से सभी बेहद नाराज हैं. किसी तरह से सफर करते हुए बड़ी मुश्किल से वो दिल्ली से वाराणसी पहुंचे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.