Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Bengaluru Crime News: महिला टेक्नीशियन के मर्डर केस में सनसनीखेज खुलासा, पड़ोसी ने हत्या के बाद लाश ... दौसा मर्डर मिस्ट्री: जब पुलिस के हाथ खाली थे, तब एक बच्चे ने खोल दी गैंगरेप और कत्ल की पूरी पोल; रों... इंदौर की सोनम से भी शातिर निकली रांची की नीतू! सुपारी किलर से कराई पति की हत्या, ऐसे खुली इस 'कातिल ... "सलीम सुरेश बनकर नहीं कर पाएगा शादी!" पहचान छिपाकर निकाह करने वालों पर गुजरात सरकार का बड़ा एक्शन, क... IMD Weather Update: पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में बढ़ेगा पारा, मौसम विभाग की नई चेतावनी ने बढ़ाई टे... बड़ी चेतावनी: चांदनी चौक का मंदिर आतंकियों के निशाने पर! दिल्ली में बड़े हमले की फिराक में लश्कर, हा... Namo Bharat Train: अब दिल्ली से मेरठ सिर्फ 55 मिनट में, सराय काले खां से मोदीपुरम तक दौड़ने को तैयार... Anant Bhaskar Murder Case: आंध्र प्रदेश के पूर्व MLC अनंत भास्कर पर हत्या का मामला: सुप्रीम कोर्ट ने... सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख: बंगाल में न्यायिक नियुक्तियों पर जारी खींचतान पर SC का बड़ा फैसला, अधिकारिय... बड़ी खबर: क्या बाबरी के नाम पर बन सकती है नई मस्जिद? सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता को दिया झटका, सुनव...

वाघा बॉर्डर की तरह जैसलमेर की सीमा पर भी होगी रिट्रीट सेरेमनी, शामिल नहीं होंगे पाकिस्तानी रेंजर्स

9

पंजाब के अमृतसर में वाघा बॉर्डर की तरह ही राजस्थान के जैसलमेर की सीमा पर भी रिट्रीट सेरेमनी का आयोजन हुआ करेगा. भारतीय सीमा सुरक्षा बल इसके लिए तैयारी मुकम्मल कर चुका है. रिट्रीट सेरेमनी का आयोजन जैसलमेर बॉर्डर स्थित तनोट माता मंदिर में किया जाएगा. अगले वर्ष की शुरुआत में ही इसे शुरू करने की प्लानिंग है. यहां आने वाले पर्यटकों के लिए विशेष सुविधाएं दी जाएंगी.

रिट्रीट सेरेमनी देखने आने वाले पर्यटकों के लिए यहां एम्फीथियेटर बनाया जाएगा जिसका काम शुरू हो चुका है. इस थिएटर में 1000 से ज्यादा लोग बैठ पाएंगे. यहां पर प्रतिदिन शाम को बीएसएफ के जवानों द्वारा परेड का प्रदर्शन होगा. बीएसएफ के जवान विधिवत तरीके से तिरंगा उतारेंगे. इसके साथ बीएसएफ के सुरक्षा बेड़े में शामिल और सीमा की मुस्तैदी के साथ सुरक्षा करने वाले रेगिस्तान का जहाज कैमल फोर्स का शो सहित कई कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे.

पाकिस्तानी रेंजर नहीं होंगे शामिल

वाघा बॉर्डर की रिट्रीट सेरेमनी में पाकिस्तान की ओर से भी इसमें हिस्सा लिया जाता है. लेकिन पश्चिमी सीमा पर तनोट माता मंदिर में होने वाली रिट्रीट सेरेमनी में पाकिस्तानी रेंजर हिस्सा नहीं लेंगे. सिर्फ भारतीय सेना द्वारा इस रिट्रीट सेरेमनी को आयोजित किया जाएगा. रिट्रीट सेरेमनी के साथ यहां पर हथियारों की गैलरी स्थापित की जाएगी. इसके साथ शहीद वॉल, मुरल वॉल, चिल्ड्रन रिक्रिएशन एरिया, इंटरेक्शन एरिया, ऑडियो विजुअल सिस्टम व स्टेज लाइट भी लगाई जाएंगी. यहां टूरिस्ट के लिए फूड कोर्ट, सर्विलेंस सिस्टम इत्यादि जैसी कई सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. तनोट माता मंदिर पाकिस्तान की सीमा से महज 20 किलोमीटर दूर है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.