Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Maihar Golamath Temple: मैहर का वो अनोखा मंदिर जहाँ नहीं है एक भी जोड़, महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्ध... Viral Wedding: सोशल मीडिया पर परवान चढ़ा प्यार, 3.8 फीट की दुल्हन और 4.2 फीट के दूल्हे की बनी 'परफेक्... Mahashivratri 2026: दूल्हा बनकर निकले पातालेश्वर महादेव, माता पार्वती संग रचाया ब्याह; बारात में जमक... Indian Currency Update: अब भारतीय सिक्के पर दिखेगी 'वंदे भारत' ट्रेन, सरकार ने जारी किया 100 रुपये क... Mahakaleshwar Temple Decoration: 4 देशों के फूलों से महका महाकाल का दरबार, बेंगलुरु के 200 कलाकारों ... Ujjain Mahakal Darshan: महाशिवरात्रि पर 44 घंटे खुले रहेंगे बाबा महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा अद... Indian Navy Rescue: भारतीय नौसेना ने बीच समंदर में जापानी नाविक को किया एयरलिफ्ट, 200 किमी दूर से ऐस... Delhi EOL Vehicle News: दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', अब बिना नोटिस सीधे स्क्रैप... UP Politics: पूर्व मंत्री अनीस खान समेत 100 से ज्यादा दिग्गज आज थामेंगे सपा का दामन, अखिलेश यादव की ... Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में रिश्तों का कत्ल, ढाई साल की बेटी से अश्लील हरकत करते पिता को मां...

मोबाइल नंबर हैक कर सात लाख रुपये आनलाइन ट्रांसफर, बंगाल के बैंक खातों में भेजे

18

जबलपुर। एक व्यक्ति के मोबाइल नंबर को हैक कर उसके बचत खाते से सात लाख रुपये आनलाइन ट्रांसफर किए गए। ठगों ने वेस्ट बंगाल के बैंक की शाखा में यह राशि ट्रांसफर की। पीड़ित ने अपने बैंक में धोखाधड़ी की शिकायत भी की लेकिन समय पर कार्रवाई नहीं होने से पैसा दूसरे खाते में पहुंच गया। पीड़ित ने थाना गोराबजार में इसकी शिकायत दर्ज करवाई है।

नंबर हैक कर अज्ञात व्यक्ति ने एफडी तोड़कर निकाले सात लाख

पुलिस जानकारी के अनुसार अशोक सिंह ने शिकायत की कि उसका यूनियन बैंक में बचत खाता है। 20 अगस्त को उसके मोबाइल नंबर को हैक कर अज्ञात व्यक्ति नेे बैंक एफडी तोड़कर तथा बचत खाते की राशि में से सात लाख रुपये अज्ञात व्यक्ति द्वारा अपने फोन के माध्यम से ओटीपी जनरेट कर निकाल लिया। इसकी शिकायत अशोक सिंह ने तत्काल बैंक में अपने साथी शरद सिंह एवं दीपनारायण सिंह के माध्यम से करवाई गई। दोनों ने लेनेदेन को सीज करने की मांग बैंक से की थी लेकिन ऐसा नहीं किया गया।

लेनदेन में बैंक को फोन लगाकर खाताधारक से बात करनी थी

पीड़ित की तरफ से आवेदकों ने खाता क्रमांक पर रोक लगाकर उक्त खाते के विनिमय को भी तत्काल बंद कराने को कहा गया, किन्तु उक्त दोनों बैंकों के प्रबंधन द्वारा समय पर कार्रवाई नहीं की। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि बचत खाते से एटीएम द्वारा दैनिक निनिमय की सीमा तथा लेन देन की सीमा पर दो लाख से अधिक के लेनदेन में बैंक को फोन लगाकर खाताधारक से बात करनी थी।

आइडीबीआई और कोटक महिन्द्रा बैंक खाते में भेजी गई रकम

शिकायत जांच पर आनलाइन ट्रांजेक्शन राशि पांच लाख रुपये आइडीबीआई बैंक के खाता में एवं दो लाख रुपये कोटक महिन्द्रा बैंक खाते में भेजा गया। जिसकी जानकारी केाटिक महेन्द्रा बैंक से जानकारी प्राप्त की गई खाता धारक का नाम मधुसूदनपुर, ताली जमताला रोड़ साउथ 24 परगना वेस्ट वंगाल है जो सात लाख रुपये की आनलाइन ठगी की है। जांच पर थाना गोराबजार में अज्ञात पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.