Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

गुना में मासूम के साथ दुष्कर्म का मामला आया सामने, पीड़िता ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर लगाई मदद की गुहार

51

गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिला मुख्यालय के नजदीक कैंट थाना क्षेत्र के एक गांव में 12 साल की मासूम के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित नाबालिग और उसके परिजन ने कलेक्टर से शिकायत में आरोप लगाया कि कैंट पुलिस एफआईआर दर्ज नहीं कर रही है। पीड़िता और उसके माता-पिता ने कलेक्टर को बताया कि 2 सितम्बर की रात पड़ोस में रहने वाले एक 3 बच्चों के बाप ने इस घिनौने और संगीन जुर्म को अंजाम दिया है। पीडि़ता के माता-पिता ने जानकारी दी कि घटना के समय वह दोनों ही घर में मौजूद नहीं थे।

पीड़िता के पिता काम के सिलसिले में घर से बाहर थे। जबकि मां एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मोहल्ले में ही गई थीं। तभी आरोपी घर में आ गया। उसने पीड़िता को धमकी दी और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी उग्र हो गया। दावा है कि ज्यादती की वारदात को अंजाम देकर आरोपी युवक मौके से भाग गया।

घटना के बाद मंगलवार सुबह पीड़िता और परिजन कैंट थाने में पहुंचे, लेकिन एफआईआर दर्ज करने की बजाए पुलिस ने उन्हें चलता कर दिया। इसलिए पीड़ित परिवार को कलेक्टर से गुहार लगाना पड़ी। कलेक्टर ने पीड़ित परिवार को जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया और पुलिस अधिकारियों को घटना से अवगत कराया जिसके बाद महिला थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.