Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Rajasthan Crime Update: पाली में ट्रांसपोर्ट नगर के पास ढाबे पर खूनी संघर्ष, कर्मचारियों से मारपीट क...

योगी जी न्याय करो… केशव प्रसाद मौर्य के आवास पर अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, पुलिस ने चलाई लाठी

29

यूपी 69000 शिक्षक भर्ती मामले में लखनऊ में जमकर विरोध प्रदर्शन हो रहा है. हजारों की संख्या में अभ्यर्थी डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के आवास के बाहर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं. अभ्यर्थी लगातार नारेबाजी कर रहे हैं. योगी जी न्याय करो…केशव चाचा न्याय करो. प्रदर्शन को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है. अभ्यर्थियों में भारी आक्रोश है. बताया जा रहा है कि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के घर के बाहर धरना प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर पुलिस ने लाठी भी चलाई है.

69000 शिक्षक भर्ती मामले में हाई कोर्ट से झटके के बाद योगी सरकार की मुश्किलें बढ़ गई हैं. इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने पिछले महीने बड़ा फैसला सुनाया था. कोर्ट ने पूरी मेरिट लिस्ट को ही खारिज कर दिया था और सरकार को तीन महीने के अंदर नई मेरिट लिस्ट बनाने का आदेश दिया था, जिसमें बेसिक शिक्षा नियमावली और आरक्षण नियमों का पालन हो. हाई कोर्ट के इस फैसले के बाद यूपी में सियासी बवाल हो गया. नई मेरिट लिस्ट आने के बाद हो सकता है कि हजारों टीचर बाहर हो जाएं. इसकी को लेकर शिक्षक प्रदर्शन कर रहे हैं.

शिक्षक भर्ती मामले में SC नहीं जाएगी योगी सरकार

69000 शिक्षक भर्ती मामले में यूपी सरकार असमंजस में थी कि इस मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट जाया जाए या नई मेरिट लिस्ट जारी की जाए. इसको लेकर सीएम योगी ने पिछले महीने की 18 तारीख को एक बड़ी बैठक बुलाई थी. इस बैठक में फैसला लिया गया कि राज्य सरकार इस मामले में हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट नहीं जाएगी.

2018 में निकली थी 69000 शिक्षकों की भर्ती

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने दिसंबर 2018 में 69000 सहायक शिक्षकों की भर्ती निकाली थी. भर्ती निकालने के बाद जनवरी 2019 में परीक्षा हुई थी. इस परीक्षा में 4. 10 लाख से अधिक आवेदक शामिल हुए थे. करीब 1.40 लाख परीक्षार्थियों ने परीक्षा पास की थी. परीक्षा के परिणाम सामने आने के बाद मेरिट लिस्ट जारी की गई थी, लेकिन मेरिट लिस्ट सामने आने के साथ ही विवाद शुरू हो गया था. आरोप लगाए गए थे कि चयन में आरक्षण के नियमों का पालन नहीं किया गया और कोर्ट में इसके खिलाफ मामला दायर किया गया था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.