Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बड़ी वारदात: रक्षक ही बना भक्षक? जांजगीर में सरपंच पति ने 30 लोगों के साथ मिलकर की लूटपाट और आगजनी; ... बड़ी साजिश नाकाम! धार्मिक स्थल को नुकसान पहुँचाने की हरकत से लोगों में आक्रोश, अज्ञात आरोपी के खिलाफ... महिलाओं के लिए सुनहरा मौका! सुकमा में 'मिशन वात्सल्य' के तहत निकली सरकारी नौकरी; सीधे इंटरव्यू/मेरिट... सरेराह कत्ल से कांपा भाटापारा! युवक का रास्ता रोककर ताबड़तोड़ वार, खून से लथपथ तड़पता रहा शख्स; हमला... Fire in Balodabazar Tehsil Office: बलौदाबाजार तहसील दफ्तर में भीषण आग, समय रहते सुरक्षित बचाए गए सभी... नौकरी का सुनहरा अवसर: छत्तीसगढ़ सरकार के 'नवा बिहान' प्रोजेक्ट से जुड़ने का मौका, ₹18,000 तक वेतन; जा... हाहाकार! जशपुर में तेज रफ्तार का कहर: बस पलटने से बिछ गई लाशें, 25 यात्री घायल; अपनों को तलाशती रही ... बड़ी खबर: नेशनल हाईवे पर खूनी टक्कर, बलौदाबाजार के पास हादसे में 4 की मौत; अस्पताल में मची अफरा-तफरी... Bareilly Salman Suicide Case: बरेली के सलमान ने ढाबे में चाकू से रेत डाली अपनी ही गर्दन; चलती गाड़ी ... MP में जमीन विवादों पर नई व्यवस्था: संपदा पोर्टल से ऑनलाइन दर्ज होगी शिकायत, रजिस्ट्री से पहले दिखेग...

पिता और बड़ी बहन की ये बात बर्दाश्त नहीं कर पाई 9वीं की छात्रा! फंदे से लटकर दे दी जान

24

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 15 वर्षीय छात्रा ने सुसाइड कर लिया। बताया जा रहा है कि छात्रा, स्कूल से छुट्टी लेने के बाद सहेली के साथ किसी से मिलने गई थी। इसकी खबर जब बड़ी बहन और पिता को पता चली तो उन्होंने छात्रा को खूब फटकार लगाई, जिसके बाद  छात्रा ने मौत को गले लगा लिया।

यह पूरा मामला आजाद नगर इलाके का बताया जा रहा है, जहां नौवीं क्लास की छात्रा आविया ने सुसाइड किया है। आजाद नगर पुलिस ने बताया कि मदीना नगर में रहने वाली अविया फरीद शाह ने गुरुवार देर शाम को घर पर ही फांसी लगा ली। वह अपनी बहन को किचन में जाने का कह कर गई थी। इसके बाद फंदा लगा लिया। बहन ने ही सबसे पहले उसे लटका हुआ देखा। इसके बाद इसकी सूचना पिता को दी, तब जाकर घर वालों ने पुलिस के बुलाया।

परिवार और पुलिस अविया को फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बता दें कि पुलिस ने शुक्रवार सुबह एमवाय अस्पताल में अविया का पोस्टमार्टम कराया है। कारणों को लेकर परिवार के लोगों से बयान लिए गए जिसमें सहेली के साथ जाने के बाद परिवार द्वारा डांटने की जानकारी सामने आई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी बकाया राशि का भुगतान करें !