Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on US Tariff Ruling: टैरिफ पर अमेरिकी कोर्ट के फैसले के बाद राहुल गांधी का पीएम मोदी पर... Assam Demography Change: अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा हमला: धुबरी और नागांव में बदली डेमोग्राफी, पूछा... गजब का धोखा! इंदौर के वकील साहब जिसे 'साला' समझकर घर लाए, वो निकला पत्नी का बॉयफ्रेंड; ऐसे खुला चौंक... IAS अधिकारी की बढ़ी मुश्किलें! दिल्ली विधानसभा ने पंजाब के अफसर को किया तलब, गुरुओं के अपमान के आरोपो... PM मोदी की मेरठ यात्रा से पहले बड़ी साजिश? बाबरी मस्जिद के नाम पर चंदा मांगने का आरोप, विधायक ने जता... Rajasthan Cyber Cell Alert: ऑनलाइन गेम के जरिए आतंकी भर्ती का खुलासा; राजस्थान साइबर सेल की माता-पित... श्रीनगर में सेना की गाड़ी के साथ बड़ा हादसा! अनियंत्रित होकर नहर में गिरा CRPF का बुलेटप्रूफ वाहन, 9... सियासी घमासान: अर्धनग्न प्रदर्शन पर CM रेखा के बिगड़े बोल! कांग्रेस ने याद दिलाया गांधी का त्याग, सि... Janakpuri Road Accident News: दिल्ली के जनकपुरी में सड़क हादसे में बच्ची की मौत, समय पर मदद न मिलने ...

हरदोई: भेड़िया के बाद अब सियार का आतंक! गांव वालों पर बोला हमला, दो जख्मी

61

उत्तर प्रदेश के कई जिलों से जंगली जानवर के हमले की सूचनाएंआ रही हैं. इन हमलों के बाद में हरदोई में भी दो लोगों पर जंगली जानवर ने जानलेवा हमला किया है. जंगली जानवरों के हमलों के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है शाम होते ही हमले वाले क्षेत्र के घरों के दरवाजे बंद हो जाते हैं. ग्रामीण भेड़िया के द्वारा हमले किए जाने   की   बात कह रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ वन विभाग की टीमों ने सियार के द्वारा हमला किया जाना बताया है.

हरदोई जनपद के वन क्षेत्र कछौना के अंतर्गत निर्मलपुर गांव के रहने वालों में डर और दहशत का माहौल है. इस गांव में शाम होते ही वन्य जीव की आहट से ग्रामीण डरे सहमे हुए हैं. कोई हमला करने वाले जीव को भेड़िया बता रहा है तो कोई सियार बता रहा है. वहीं दूसरी तरफ दो लोगों के घायल होने की भी सूचना सामने आई है. वन विभाग की टीम घटना की सूचना मिलने के बाद में पैरों के निशान खोजने का प्रयास कर रही है. वहीं ग्रामीणों का कहना है कि कुत्ते जैसा दिखने वाला जीव दबे पांव आकर रात के अंधेरे में हमला कर रहा है. जिससे गांव के रहने वाले कई लोगों को खरोचे आई है. इस दहशत का पर्याय बने जीव के कारण ग्रामीण रात को घर से बाहर भी नहीं निकल रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ घटना सामने आने के बाद वन विभाग की टीम अलर्ट हो गई है।.

जंगली जानवर के हमले के बाद दहशत में लोग

वन विभाग कछौना क्षेत्र के इंचार्ज सुशील कुमार ने बताया कि गौसगंज बीट के निर्मलपुर गांव से कुत्ते जैसे दिखने वाले भेड़िया या शिकार के द्वारा हमला करने की बात सामने आई है. इस हमले में कुछ लोगों को खरोचे भी आई है. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर टीम ने स्थानीय लोगों से बातचीत की है और झाड़ियों वाले क्षेत्र में पैर के निशान तलाशने की कोशिश की गई है. प्रथम दृष्टया यह जैकाल सियार के द्वारा हमले करने की घटना दिखाई पड़ रही है. लोगों को अलर्ट रहने को कहा गया है. रात में खेतों की तरफ ना जाने की बात कही गई है. वन विभाग टीम के साथ अलर्ट मोड पर जानवर की तलाश की जा रही है.

कुत्ते जैसे दिखते हैं लोमड़ी और सियार

हरदोई वन विभाग के प्रभागीय निदेशक शशिकांत अमरीश ने बताया कि कुत्ते की प्रजाति के सियार और लोमड़ी जंगली जीव है. आमतौर पर लोमड़ी चालाक होती है, वहीं सियार डरपोक होता है इसे ग्रामीण भाषा में गीदड़ भी कहा जाता है. लोमड़ी और सियार स्तनधारी मांसाहारी जीव हैं. यह अक्सर छुपकर शिकार करते हैं. ये जीव अक्सर आसान शिकार की तलाश में रहता है. अक्सर यह जंगल के किनारे बसे ग्रामीण पर भी बचाव में हमला करता हुआ दिखाई पड़ता है. हरदोई में भी इसकी आहट पाई गई है क्षेत्रीय ग्रामीणों को अलर्ट कर दिया गया है. वहीं वन विभाग की टीम हमला करने वाले जंगली जानवर की तलाश कर रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.