Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Sugar Breath 4.0 Device Patent: सूश्रुत संहिता के सिद्धांत पर बनाई डिवाइस, 'Sugar Breath 4.0' से सेक... Asian Games 2026 Soft Tennis Medal: कौन हैं जय मीणा? जिन्होंने सॉफ्ट टेनिस में देश को दिलाया पहला ब्... Ramayan Movie Update: रणबीर कपूर और यश की ‘रामायण’ की शूटिंग से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें फिल्म के बा... Yूलिन चेन केस: भूकंप वैज्ञानिक यूलिन चेन की रिहाई के लिए व्हाइट हाउस ने दिया भरोसा, जानिए पूरा मामला Iran Hormuz Strait Proposal: होर्मुज स्ट्रेट को खोलने के लिए ईरान तैयार, अमेरिका के सामने रखी यह शर्... Apple M-Series Chip Desktops: भारत में आए नए Mac Mini और Mac Studio, शुरुआती कीमत ₹99,900 Indira Ekadashi Vrat 2026: पितरों की मुक्ति का महाव्रत है इंदिरा एकादशी, जानें पारण का समय और नियम Vande Bharat and Shatabdi Comparison: वंदे भारत और शताब्दी एक्सप्रेस में क्या है मुख्य अंतर? जानिए य... Gold Silver Price Update Punjab: सोना खरीदने वालों को राहत, चांदी के दामों में उछाल; जानें पंजाब में... Jalandhar Fake News Alert: न्यू शहीद बाबू लाभ सिंह नगर स्कूल में नहीं हुआ कोई किडनैपिंग का प्रयास; प...

नहाने से पहले त्वचा पर लगाएं ये 4 चीजें, चमक उठेगी स्किन

49

हर महिला की ये चाहत होती है, उनकी स्किन बेदाग और निखरी दिखे. अपनी स्किन की केयर करने के लिए लोग तमाम तरह के ब्यूटी ट्रीटमेंट तक करवाते हैं. लेकिन कई बार लोगों को मनचाहा रिजल्ट नहीं मिल पाता है. वहीं, कई बार बाजार से मिलने वाली क्रीम और ब्यूटी ट्रीटमेंट से स्किन को नुकसान भी हो सकता है.

स्किन को बेदाग रखना चाहते हैं तो आप कुछ घरेलू नुस्खों को फॉलो कर सकते हैं. ये त्वचा को नुकसान नहीं पहुंचाती हैं. ये त्वचा को सॉफ्ट रखने में भी काफी फायदेमंद साबित हो सकती हैं. चलिए यहां हम आपको कुछ असरदार टिप्स बताते हैं, जिन्हें आप नहाने से पहले फॉलो कर सकती हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में…

हल्दी और बेसन

त्वचा की खूबसूरती बढ़ाना चाहती हैं तो रोज नहाने से पहले चेहरे पर हल्दी और बेसन लगाएं. हालांकि, इसे लगाने से पहले अपनी स्किन का पैच टेस्ट कर लें- जिससे आपको एलर्जी के बारे में पता चल जाए. इसे लगाने के 10 से 15 मिनट के बाद अपने चेहरे को अच्छी तरह वॉश कर लें. इससे त्वचा ग्लोइंग बनेगी.

खीरे का रस

त्वचा के लिए खीरे का रस भी काफी फायदेमंद होता है. इसमें पानी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो स्किन को हाइड्रेट रखता है. आप खीरे को कद्दूकस करके इसके रस को चेहरे पर लगा सकते हैं. आप नहाने से पहले इसे कुछ देर के लिए त्वचा पर लगाएं.

मुल्तानी मिट्टी

मुल्तामी मिट्टी भी चेहरे के लिए बेहद फायदेमंद है. अगर आपके चेहरे पर एक्ने बार-बार हो रहे हैं, तो फिर मुल्तानी मिट्टी जरूर लगाएं. रोजाना नहाने से पहले 2 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल डालकर लगा सकते हैं. हालांकि, ड्राई स्किन वाले लोग मुल्तानी मिट्टी न लगाएं.

चंदन

चंदन की तासीर ठंडी होती है. इसका लेप चेहरे पर लगाने से जलन और रेडनेस कम होती है. इसके लिए आप एक कटोरी में 2 चम्मच चंदन का पाउडर लें. फिर इसमें गुलाब जल डालकर पेस्ट तैयार कर लें. इस पेस्ट को नहाने से पहले 15 मिनट पहले चेहरे पर लगा लें. इससे आपके चेहरे को काफी ठंडक मिलेगी.

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.