Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

गर्लफ्रेंड संग घूम रहा था हलवाई पति, पत्नी ने बीच सड़क उतारा इश्कबाजी का भूत

27

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में एक हलवाई को बीच सड़क इश्कबाजी करना भारी पड़ गया. हलवाई अपनी गर्लफ्रेंड के साथ सड़क पर घूम-टहल रहा था, इसी दरौन उसकी पत्नी आ गई और देखते ही दोनों पर टूट पड़ी. पहले तो उसने इश्कबाज हलवाई पति की बीच सड़क पर धुनाई की, फिर उसकी प्रेमिका को जमकर पीटा. हालांकि मारपीट में पत्नी भी घायल हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल दोनों महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया, वहीं हलवाई पति को लेकर थाने चली गई.

बीच सड़क मारपीट का यह मामला सदर कोतवाली क्षेत्र का है. यहां के सौहरवा तालाब निवासी राहुल हलवाई बीते रविवार को छुट्टी के दिन घर से कहीं बाहर जाने की बात कहकर निकला, लेकिन वह शहर में ही अपनी गर्लफ्रेंड के साथ घूमने लगा. इसी बीच किसी परिचय के व्यक्ति ने राहुल हलवाई को अनजान लड़की के साथ शिवांशी रेस्टोरेंट के पास देखा तो उसकी पत्नी सुमन को इसकी जानकारी दी. पहले तो सुमन हक्का-बक्का रह गई, क्योंकि राहुल ने घर में बताया था कि वह जिले से बाहर जा रहा है.

तमाशबीन होकर खड़ी रही पुलिस

आनन-फानन में सुमन शिवांशी रेस्टोरेंट के पास पहुंची. यहां देखा तो पति राहुल हलवाई एक साथ लड़की के साथ था. यह देखते ही सुमन का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. पहले तो उसने पति राहुल हलवाई की जमकर धुनाई की, फिर उसकी प्रेमिका को भी पीटा. बीच सड़क पति, पत्नी और प्रेमिका में मारपीट होते देख लोगों की भीड़ जमा हो गई. पुलिस भी तीनों को छुड़ाने के बजाए मौके पर तमाशबीन खड़ी नजारा देखती रही.

अस्पताल में भी इश्कबाज पति को पीटा

बाद में महिला पुलिस मौके पर पहुंची और घायल पति राहुल हलवाई, पत्नी सुमन और प्रेमिका को जिला अस्पताल ले गई. अस्पताल पहुंचते ही पत्नी फिर पति पर टूट पड़ी और वहां भी उसको पीटने लगी. मारपीट के दौरान ही पति ने पत्नी को धक्का दे दिया, जिससे वह गिर पड़ी और उसके सिर में उसके चोट लग गई. फिलहाल घायल पत्नी और प्रेमिका का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है. वहीं पुलिस इश्कबाज पति राहुल हलवाई को थाने ले गई.

पत्नी ने पति पर लगाए गंभीर आरोप

इश्कबाज पति राहुल हलवाई की शादी छह साल पहले सुमन के साथ हुई थी. राहुल और सुमन किराये के कमरे में परिवार के साथ रहते थे. दोनों ने लोक नगर चौधरी खजान सिंह मोहल्ले में किराए पर कमरा लिया हुआ था. सुमन ने बताया कि राहुल हलवाई का काम करता है, जबकि वह दूसरों के घरों में साफ-सफाई का काम करती है. सुमन का आरोप है कि पति राहुल और उसकी प्रेमिका शिल्पी का काफी समय चक्कर चल रहा था. इन दोनों ने शादी भी कर ली है. राहुल शिल्पी के साथ गांधीनगर स्थित एक किराए के कमरे में रहता है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.