Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Delhi News: शराब प्रेमियों के लिए खुशखबरी, ब्रिटेन से आने वाली इम्पोर्टेड शराब हुई सस्ती; आधी हुई कस... Nal-Jal Yojana Sheopur: बुनियादी सुविधाओं से वंचित ग्रामीण, कुएं से पानी लाने को मजबूर बुढ़ेरा गांव ... Madhya Pradesh Tourism News: उमरिया में जू विकसित करने की कवायद तेज, छातन कैंप में चिन्हित की गई जमी... MP Crime News: कटनी से सिंगरौली ट्रेन में शराब की तस्करी कर रहा युवक गिरफ्तार, 2 बड़े बैग से 89 बोतल... Sardar Khan Biopic: भोपाल के समाजसेवी के जीवन पर बनेगी फिल्म, 310 से अधिक दिव्यांग-अनाथ बच्चों की बद... Madhya Pradesh High Court: मुरैना में अवैध रूप से चल रही ब्लैक ऑइल इकाइयों पर घिरा प्रशासन, मांगा गय... Chhatarpur News: खजुराहो के आदिवर्त संग्रहालय में गूंज रहे बुंदेली और बघेली लोकगीत, मां काली के खप्प... CM Mohan Yadav Jabalpur Visit: बरेला के पास ढाबे पर रुके मुख्यमंत्री, फ्री कोचिंग देने वाले युवा को ... Bandhavgarh Tiger Reserve: उमरिया सामान्य वन मंडल में हाथी की एंट्री, वन विभाग की टीम लोकेशन ट्रेस क... कश्मीर में मौसम का अनोखा मिजाज: अक्टूबर में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, श्रीनगर और काजीगुंड में चढ़...

छिंदवाड़ा में शहर के बीचो-बीच हत्या, लाठी और डंडों से पीटकर अधेड़ को उतार दिया मौत के घाट..

86

छिंदवाड़ा।  शहर के फव्वारा चौक पर गाड़ी खड़ी हो जाए तो पुलिस टोक देती है लेकिन करीब 15-20 मिनट झगड़ा हो और लाठी- डंडों से किसी की पीट-पीट कर हत्या हो जाए तो…. रविवार रात बीच फव्वारा चौक में हत्या जैसी सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां पर कुछ लोगों ने मिलकर एक अधेड़ को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपियों को राउंडअप किया है।

जानकारी के मुताबिक घटना रविवार रात 11 बजे की है। सुकलुढाना निवासी 40 वर्षीय शंभू पिता सेबूलाल पुसाम अपने साथियों हैदर, गोटिया एवं हैदर की पत्नी व उसके बेटे के साथ अपने घर जा रहा था।  जहां हैदर ने मृतक शंभू को कहा की तू मेरी पत्नी पर बुरी नीयत रखता है।

इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया जहां हैदर, गोटिया एवं अन्य 2 ने उसे लाठी डंडों से पीटना शुरू कर दिया। जिससे वह घायल हो गया। तत्काल उसे जिला अस्पताल लाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। फव्वारा चौक के बीचों बीच हुई इस घटना के बाद सनसनी फैल गई है। वहीं पुलिस ने हत्या व गाली गलौच की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.