Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी... Gwalior Hospital Scam: भिंड की गर्भवती महिला के परिजनों से दलाल ने ऐंठे 17,000 रुपये; जेएएच प्रबंधन ... Bhopal News Today: भोपाल में स्विगी इंस्टामार्ट, ब्लिंकिट और होटल शुभ इन पर खाद्य सुरक्षा टीम का छाप... Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ...

आजकल खटाखट कहां है? बदल गयी है खामोशी में… रविशंकर प्रसाद का कांग्रेस पर तंज

50

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने यूनिफाइड पेंशन स्कीम को लेकर कांग्रेस पर हमला बोला. रविशंकर प्रसाद ने रविवार को दिल्ली स्थित बीजेपी कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा किUPS को शनिवार को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी. कर्मचारियों के हित में सरकार ने फैसला लिया है. उन्होंने कहा किपहले OPS था, 2004 में NPS आया. NPS को कांग्रेस और राज्य की कांग्रेस सरकारों मे समर्थन किया था. उन्होंने कहा कि हमारे पीएम मांगों को सुनते है और अमल भी करते हैं.

उन्होंने कहा कि 23 लाख भारत सरकार के कर्मचारियों को 50% फिक्स्ड पेंशन मिलेगा. कल्याणकारी राज्य की सोच इस फैसले में दिखाई देती है. उन्होंने कहा कि इसका पूरा फंडिंग केंद्र सरकार करेगी. जितना भी हो सकता है, नरेंद्र मोदी सरकार ने उनके लिए किया है.

उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार कैसे काम करती है. विचार-विमर्श कर काम करती है, जो भी करता है, वह जनहित में होता है. यहां जनहित 23 लाख कर्मचारी है और उनके परिवार हैं.

केवल घोषणा करने वाली पार्टी बन गयी है कांग्रेस

उन्होंने कहा कि कुछ सवाल कांग्रेस पार्टी से करना है. यह घोषणा वाली कांग्रेस पार्टी केवल घोषणा ही करेगी, या उस पर अमल भी करेगी. कांग्रेस पार्टी ने पिछले दो साल से ओल्ड पेंशन स्कीम को राजनीति में बड़ा तूफान बनाया था. राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने चुनाव प्रचार में ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने की बात कही थी.

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी से सवाल है कि हिमाचल प्रदेश की आपकी सरकार ने क्या ओल्ड पेंशन स्कीम लागू किया क्या? आपने कर्नाटक के चुनाव में बहुत चालाकी कर दी. वहां कहा कि 2006 के पहले के कर्मचारी के बारे में करेंगे? तेलंगाना में हल्के से कहा गया. 24 के चुनाव में मेनिफेस्टो में उल्लेख करने की शर्म नहीं बची. उन्होंने कहा कि राहुल जी कितना झांसा देते रहते हैं. यदि बोलते हैं, तो करिए. यदि नहीं करते हैं, तो मत बोलिए.

कहां है अब खटाखट?

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश ऐसे नहीं चलता है. भारत की सरकार चलाना एक परिपक्क विषय है. यहां सोच समझ कर फैसले लेने होते हैं. यह नहीं चलता है कि एक चुनाव हो गया और अब छोड़ा. कांग्रेस ने ऐसा बोलना शुरू किया है. उससे भरोसा उठ गया है.

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि हिमाचल और कर्नाटक में कांग्रेस क्यों लागू नहीं कर रही है. खटाखट मामला कहां आज तक. खटाखट आजकल खामोशी में बदल गया है. उन्होंने कहा कि मोदी मोदी की सरकार हर चीज चुनावी लाभ-नुकसान से नहीं देखती है, कमेटी की रिपोर्ट मिलने के साथ ही यूपीएस लागू किया गया है.

उन्होंने कहा कि देश के कर्मचारियों की चिंता चाहे सर्विस में हो या रिटायर्ड हो.. बड़ी चिंता रही है. कभी राजनीतिक मुद्दा भी बनता है. 2004 में न्यू पेंशन स्कीम ने ओल्ड पेंशन स्कीम की जगह ली. अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार के निर्णय का कांग्रेस ने समर्थन किया था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.