Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

बीजेपी MLA ने मायावती को बताया भ्रष्ट तो भड़के अखिलेश, बसपा सुप्रीमो का भी आया जवाब

33

मथुरा से बीजेपी के विधायक राजेश चौधरी ने एक डिबेट में बसपा सुप्रीमो मायावती को सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री कहा था. इसके बाद अखिलेश यादव ने ट्वीट कर राजेश चौधरी को बीजेपी से बाहर करने और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी. मायावती ने अखिलेश के इस ट्वीट पर पोस्ट कर उनका आभार जताया है और बीजेपी से विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

मायावती ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि इस विधायक की बीजेपी में कोई पूछ नहीं रही है इसलिए वह बसपा प्रमुख के बारे में अनाप-शनाप बयानबाजी करके सुर्खियों में आना चाहता है, जो अति-दुर्भाग्यपूर्ण. बीजेपी को उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए.

मायावती को भ्रष्ट CM पर भड़के अखिलेश

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी विधायक द्वारा उत्तर प्रदेश की पूर्व महिला मुख्यमंत्री जी के प्रति कहे गए अभद्र शब्द दर्शाते हैं कि भाजपाइयों के मन में महिलाओं और खासतौर से वंचित-शोषित समाज से आनेवालों के प्रति कितनी कटुता भरी है. अखिलेश ने कहा कि राजनीति मतभेद अपनी जगह होते हैं लेकिन एक महिला के रूप में उनका मान-सम्मान खंडित करने का किसी को भी अधिकार नहीं है. भाजपाई कह रहे हैं कि उन्हें मुख्यमंत्री बनाकर हमने गलती की थी. ये भी लोकतांत्रिक देश में जनमत का अपमान है और बिना किसी आधार के ये आरोप लगाना कि वो सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री थीं, बेहद आपत्तिजनक है. बीजेपी विधायक पर मानहानि का मुकदमा होना चाहिए.

अखिलेश की आभारी है बसपा- मायावती

मायावती ने कहा कि सपा मुखिया ने मथुरा जिले के एक बीजेपी विधायक को उनके गलत आरोपों का जवाब देकर बीएसपी. प्रमुख के ईमानदार होने के बारे में सच्चाई को माना है, उसके लिए हमारी पार्टी आभारी है. मैं बीजेपी से इस विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करती हूं. अगर वह दिमागी तौर पर बीमार है तो उसका भी इलाज जरूर करनावा चाहिए. वरना इसके पीछे बीजेपी का कोई षडयंत्र ही नजर आता है, यह कहना भी गलत नहीं होगा.

बसपा सुप्रीमो ने आगे कहा कि अगर भाजपा अपने विधायक के विरुद्ध कोई भी सख़्त कार्रवाई नहीं करती है तो फिर इसका जवाब पार्टी के लोग अगले विधानसभा चुनाव में उसकी जमानत जब्त करा कर तथा वर्तमान में होने वाले 10 उपचुनावों में भी इस पार्टी को जरूर देंगे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.