Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जयपुर के जगदंबा नगर में सनसनीखेज गैंगवार, महज 45 सेकंड में 17 वार कर हिस्ट्रीशीटर की हत्या तुला राशि में बुध मार्गी 2026, जानें वृषभ से लेकर मकर तक सभी राशियों पर प्रभाव और उपाय बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही रणबीर-यश की 'रामायण', 7 दिनों में 500 करोड़ पार और 1000 करोड़ के बेहद करीब स्पेन में आवास संकट और महंगाई के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, बार्सिलोना में आगजनी और पुलिस के साथ झड़प भारत में हत्या के मामलों पर चौंकाने वाली रिपोर्ट, पिछले 25 वर्षों में घटे पुरुषों के कत्ल लेकिन महिल... हरिद्वार अर्धकुंभ 2027 की तैयारियां शुरू, गंगा नदी को साफ रखने के लिए लगाया जाएगा 'ट्रैश बूम इंटरसेप... बिहार के खगड़िया में अंधविश्वास की खौफनाक हद, झाड़-फूंक के विरोध पर पति ने कुदाल से काटकर की पत्नी क... दिल्ली एम्स में चल रहा है पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का इलाज, डॉक्टरों की टीम रख रही है नजर अमूल और मदर डेयरी के दूध हुए महंगे, 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें— जानें अब कितने चुकाने होंगे दा... भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने की सगाई, गर्लफ्रेंड समरीन कौर को न्यूजीलैंड में किया रोमांटिक प्र...

PM मोदी कल कर्मचारी संगठनों से करेंगे मुलाकात, OPS-NPS समेत कई मुद्दों पर होगी बात

54

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी 24 अगस्त को केंद्रीय कर्मचारी संगठनों के नेताओं के साथ बैठक करेंगे. यह बैठक ऐसे समय में होने जा रही है जब चार राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में तो चुनाव की तारीखों का ऐलान भी हो चुका है. इन दो राज्यों में चुनाव खत्म होने के बाद महाराष्ट्र और झारखंड में भी विधानसभा चुनाव होने हैं.

पीएम और कर्मचारी संगठन की बैठक को इसलिए अहम माना जा रहा है क्योंकि इसमें उनके हितों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हो सकती है. खासकर पेंशन, एनपीएस समेत कई दूसरे मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है. पीएम आवास पर होने वाली इस बैठक में देशभर के कर्मचारी संगठन प्रधानमंत्री के सामने अपनी मांगों को लेकर चर्चा कर सकते हैं.

10 साल में पहली बार होगी मुलाकात

एक दशक में पहली बार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कार्मिक मंत्रालय के साथ-साथ केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए राष्ट्रीय स्तर के जॉइंट कंसल्टेटिव मैकेनिज्म (JCM) के कर्मचारी प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे. इस मीटिंग को देखते हुए केंद्रीय कर्मचारियों को एक बार फिर से ओल्ड पेंशन स्कीम को लेकर आस जगी है. इसके साथ-साथ आठवें वेतन आयोग के मुद्दे पर कर्मचारी सरकार से गुड न्यूज की उम्मीद कर रहे हैं.

आश्वासन के बाद हड़ताल लिया था वापस

इससे पहले केंद्र सरकार और केंद्रीय पीएसयू कर्मचारियों की यूनियनों ने 1 मई से अनिश्विच कालीन हड़ताल पर जाने का ऐलान किया था. हालांकि, सरकार की ओर से चर्चा का आश्वासन मिलने के बाद हड़ताल को आगे टाल दिया था. ये यूनियन पुरानी पेंशन योजना को फिर से शुरू करने और सार्वजनिक उपक्रमों के निजीकरण को रोकने की मांग कर रहे हैं. इसके साथ-साथ केंद्र सरकार के अलग-अलग विभागों में खाली पड़े पदों को भी जल्द से जल्द भरने की मांग पर अड़े हैं.

यूक्रेन दौरे पर हैं पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी फिलहाल पोलैंड और युद्धग्रस्त यूक्रेन के दौरे पर हैं. आज यानी शुक्रवार को पीएम यूक्रेन की राजधानी कीव पहुंचे हैं. जहां, राष्ट्रपति जेलेंस्की से मुलाकात की है. माना जा रहा है कि मोदी जेलेंस्की के साथ अकेल में और फिर प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करेंगे, जिसमें रूस-यूक्रेन संघर्ष का बातचीत के जरिए समाधान निकालने के तरीकों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा. यह वार्ता ऐसे समय में हो रही है जब यूक्रेन ने हाल ही में रूसी क्षेत्र में आक्रामक सैन्य अभियान चला रखा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.