Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Delhi News: शराब प्रेमियों के लिए खुशखबरी, ब्रिटेन से आने वाली इम्पोर्टेड शराब हुई सस्ती; आधी हुई कस... Nal-Jal Yojana Sheopur: बुनियादी सुविधाओं से वंचित ग्रामीण, कुएं से पानी लाने को मजबूर बुढ़ेरा गांव ... Madhya Pradesh Tourism News: उमरिया में जू विकसित करने की कवायद तेज, छातन कैंप में चिन्हित की गई जमी... MP Crime News: कटनी से सिंगरौली ट्रेन में शराब की तस्करी कर रहा युवक गिरफ्तार, 2 बड़े बैग से 89 बोतल... Sardar Khan Biopic: भोपाल के समाजसेवी के जीवन पर बनेगी फिल्म, 310 से अधिक दिव्यांग-अनाथ बच्चों की बद... Madhya Pradesh High Court: मुरैना में अवैध रूप से चल रही ब्लैक ऑइल इकाइयों पर घिरा प्रशासन, मांगा गय... Chhatarpur News: खजुराहो के आदिवर्त संग्रहालय में गूंज रहे बुंदेली और बघेली लोकगीत, मां काली के खप्प... CM Mohan Yadav Jabalpur Visit: बरेला के पास ढाबे पर रुके मुख्यमंत्री, फ्री कोचिंग देने वाले युवा को ... Bandhavgarh Tiger Reserve: उमरिया सामान्य वन मंडल में हाथी की एंट्री, वन विभाग की टीम लोकेशन ट्रेस क... कश्मीर में मौसम का अनोखा मिजाज: अक्टूबर में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, श्रीनगर और काजीगुंड में चढ़...

बड़ी अकड़ में आए थे Elvish Yadav, बिहार की इस लड़की ने निकाल दिया सारा टशन!

42

Elvish Yadav के चर्चे सोशल मीडिया पर होते ही रहते हैं. मशहूर यूट्यूबर और बिग बॉस ओटीटी 3 के विनर एल्विश अपनी सोशल मीडिया लाइफ के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी खूब चर्चा में रहते हैं. अपने सिस्टम का जलवा एल्विश अक्सर लोगों को दिखाते रहते हैं. हजारों लोगों की भीड़ जब चाहे यूट्यूबर इकट्ठा कर लेते हैं. अपने वीडियोज में एल्विश बड़े-बड़े लोगों को यूं ही रोस्ट कर देते हैं. इतना ही नहीं ये जनाव तो सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) से भी पंगा ले चुके हैं. सबकी बोलती बंद करने वाले एल्विश का पाला जब बिहार की इस लड़की से पड़ा, तो जनाब का सारा टशन धरा का धरा रह गया.

दरअसल बिग बॉस ओटीटी 2 के दौरान जब एल्विश वाइल्ड कार्ड के जरिए शो में पहुंचे, तो अपना पूरा टशन शो में साथ लेकर गए. शो में एंट्री करते ही उन्होंने अंदर मौजूद कंटेस्टेंट्स से पंगा लेना शुरू कर दिया. यूट्यूबर को अपनी फैन फॉलाइंग पर इतना भरोसा था कि वो किसी से भी भिड़ने से पहले दूसरी बार नहीं सोचते थे. कमाल की बात तो ये है कि जो कभी नहीं हुआ वो इस यूट्यूबर ने करके भी दिखा दिया. बिग बॉस के इतिहास में कभी कोई वाइल्ड कार्ड शो का विनर नहीं बना था. लेकिन अपनी तगड़ी फैन फॉलाइंग के चलते एल्विश में ये शो अपने नाम किया.

जब मनीषा रानी ने की एल्विश की बोलती बंद

बिग बॉस ओटीटी 2 में जहां एल्विश सभी पर भारी थे, वहीं बिहार की मनीषा रानी के आगे उनका जोर नहीं चल पाता था. मनीषा रानी भले ही शो नहीं जीतीं, लेकिन उन्होंने दर्शकों का दिल जरूर जीता. मनीषा की छेड़छाड़ और उनका भोजपुरी टच उन्हें बाकी लोगों से अलग दिखाता था और उनका यही अंदाज तो लोगों को पसंद आ रहा था. एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एल्विश टशन के साथ रसोई में काम कर रहीं मनीषा के पास जाते हैं.

मनीषा के सवाल का जवाब नहीं दे पाए एल्विश

एल्विश कुर्सी पर बैठे हुए कहते हैं, “आज तेरी सारी बातों का जवाब देने आया हूं बोल.” मनीषा कहती हैं, “बोल दें, I LOVE YOU.” ये सुनते ही एल्विश कहते हैं “क्यों ही आया मैं वापस. मेरे यहां से निकल गया ये और वहां शीशे में लगकर भड़ाक टूट गया.” मनीषा आगे कहती हैं कि, आप एक बार हां कह दीजिए, वादा शंभुनाथ का, कभी किसी लड़के को नहीं छेड़ेंगे. कसम से आपके अलावा किसी लड़के को नहीं देखेंगे. लिखवा लीजिए. मार करवा लीजिएगा, केस ठुकवा दीजिएगा, डिवोर्स दे दीजिएगा…अगर आपके अलावा हम किसी और को देखें.

अपनी बात को पूरा करते हुए एल्विश यादव कहते हैं, मैं तो हां बोल ही नहीं रहा, मैं तो न ही कह रहा हूं. मनीषा की बातें सुनकर एल्विश के पास कुछ कहने को नहीं बचता और वो वहां से चले जाते हैं. शो के अंदर एल्विश और मनीषा के बीच की कैमिस्ट्री को देखकर लगा था कि शो खत्म होने के बाद इनकी दोस्ती देखने को मिलेगी. हालांकि शो खत्म होने के बाद मनीषा और एल्विश के बीच किसी चीज को लेकर झगड़ा हुआ और उसका तमाशा सोशल मीडिया पर भी देखने को मिला.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.