Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

जेल में मठाधीशी! मुख्तार-अतीक के गुर्गों का बदला ठिकाना, रवि काना और अनिल भाटी भी नोएडा से हटाए गए

39

उत्तर प्रदेश की जेलों में बंद बड़े बदमाश और उनके गुर्गे अंदर बैठकर भी मठाधीशी कर रहे हैं. पिछले दिनों डीजी जेल को इसी तरह के इनपुट नोएडा, चित्रकूट और गाजीपुर की जेलों से मिले थे. इस इनपुट को ध्यान में रखते हुए डीजी जेल ने एक झटके में उत्तर प्रदेश के 11 बड़े बदमाशों की जेल बदल दी है. इन सभी बदमाशों को रातों रात एक जेल से निकाल कर दूसरी जेलों में शिफ्ट कर दिया गया है. इन बदमाशों में मुख्य रूप से नोएडा के गैंगस्टर रवि काना एवं अनिल भार्टी के अलावा पूर्वांचल में माफिया डॉन रहे अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी के गुर्गे भी शामिल हैं.

इन बदमाशों को जिन नए जेलों में भेजा गया है, वहां उनकी सुरक्षा और निगरानी के कड़े इंतजाम किए गए हैं. जेल अधिकारियों के मुताबिक इन बदमाशों ने अपना काकस बना लिया था और इसी काकस के दम पर जेल में बैठकर अपनी गैंग को ऑपरेट करने की कोशिश कर रहे थे. चूंकि पिछले दिनों बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी के बेटे की हरकत के अलावा बरेली जेल में रहे अतीक अहमद के भाई अशरफ की हरकतों के चलते जेल अधिकारियों की काफी किरकिरी हुई थी.

बदमाशों का काकस तोड़ने की कोशिश

इन दोनों ही मामलों में करीब दर्जन भर जेल अधिकारियों और कर्मचारियों को सस्पेंड भी किया गया था. ऐसे में एक बार फिर जेल में बंद इन बदमाशों के संबंध में इसी तरह का इनपुट सामने आने के बाद डीजी जेल ने यह कार्रवाई की है. जेल महकमे के अधिकारियों के मुताबिक इन दिनों पश्चिमी यूपी का गैंगस्टर अनिल भाटी और रवि काना नोएडा की जेल में बंद थे. इन दोनों बदमाशों के बीच जेल के अंदर गैंगवार होने की आशंका था. जेल के बाहर भी इनका गैंग फिर से सक्रिय होने की कोशिश कर रहा था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.