Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Goa Voter List 2026: गोवा की फाइनल वोटर लिस्ट 14 फरवरी को नहीं होगी जारी, चुनाव आयोग ने बदली तारीख सोनम वांगचुक मामला: केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, रिहाई की मांग का किया विरो... Patna News: घर में मिली हाई कोर्ट की महिला वकील इंदिरा लक्ष्मी की अधजली लाश, मर्डर या सुसाइड की गुत्... Hardeep Puri vs Rahul Gandhi: एपस्टीन से मुलाकात पर हरदीप पुरी की सफाई, राहुल गांधी के आरोपों को बता... Lucknow Crime News: लखनऊ में बुआ-भतीजे ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, लव अफेयर या पारिवारिक विवाद; जा... Rohit Shetty Case: रोहित शेट्टी मामले में बड़ा खुलासा, अब MCOCA एंगल से जांच करेगी पुलिस Vande Mataram New Rules: वंदे मातरम् को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जानें मुस्लिम धर्मगुरुओं और... Bhagalpur Hospital Controversy: मंत्री लेशी सिंह के बीपी चैकअप पर बवाल, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जांच क... Delhi News: 'जंगलराज' के आरोपों के बीच गरमाई दिल्ली की सियासत, AAP नेताओं ने कानून व्यवस्था को लेकर ... Delhi Metro Phase 4: दिल्ली मेट्रो के 3 नए कॉरिडोर को मंजूरी, 13 स्टेशनों के साथ इन इलाकों की बदलेगी...

ठाणे: बेटे ने अपने पिता की कार को दो बार मारी टक्कर, अंदर बैठे थे पत्नी, मां और बच्चे

17

मुंबई के नजदीक ठाणे जिले के बदलापुर में 4 साल की दो नर्सरी में पढ़ने वाली बच्चियों के साथ शोषण का मामला दिन भर गरमाया रहा, इसी बीच बदलापुर से महज छह किलोमीटर की दूरी से एक और वीडियो ने सुर्खियां बटोरीं. मंगलवार देर शाम सोशल मीडिया पर दो वीडियो वायरल हुए. एक वीडियो सड़क पर बनाया गया जबकि दूसरा वीडियो सड़क किनारे बिल्डिंग के एक फ्लैट से बना था. इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक SUV कार में सवार चालक ने एक कार को बुरी तरह से टक्कर मार दी और एक शख्स को भी काफी दूर तक कार से घसीटा. अब इस मामले में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है.

अंबरनाथ शहर के चिखलोली इलाके में स्टेट हाईवे पर एक काले रंग की टाटा हैरियर SUV का कहर देखने को मिला. काले रंग की SUV कार में सवार चालक ने पहले सफेद रंग की फॉर्च्यूनर कार से बाहर निकले लोगों को कुचल दिया. अपनी कार की बोनट पर एक शख्स को कई मीटर तक घसीटते हुए ले गया और उसके बाद यू-टर्न लेकर वापस व्हाइट कार को टक्कर मार दी. सफेद रंग की फॉर्च्यूनर कार में महिला और बच्चे भी नजर आ रहे हैं जबकि इसी कार के पीछे बाइक चालक भी थे जो बेवजह घायल हो गया.

हिट एंड रन नहीं, पारिवारिक झगड़ा

इस खौफनाक वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस भी हरकत में आई और घायल लोगों से पूछताछ करनी शुरू की. इस पूछताछ में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ. जिस वीडियो को हिट एंड रन का मामला समझा जा रहा था वह असल में एक पारिवारिक झगड़ा था. दरअसल, जांच में सामने आया कि काले रंग की कार में सवार व्यक्ति ने अपने ही परिवार के सदस्यों को कार से कुचलने की कोशिश की. काले रंग की कार में बदलापुर निवासी सतीश शर्मा है और फॉर्च्यूनर कार में सतीश के पिता बिंदेश्वर शर्मा हैं जो अपनी बहू, पोते और परिवार के अन्य सदस्यों को मुंबई के कोलाबा स्थित अपने घर ले जा रहे थे.

घर के झगड़े ने ले लिया खौफनाक मोड़

घर में झगड़ा हो रहा था और सतीश शर्मा को ये पसंद नहीं आया की उसके पिता परिवार सहित कोलाबा जा रहे हैं, इसलिए गुस्से में उसने अपने ही परिवार की कार का पीछा किया और कल्याण-बदलापुर स्टेट हाइवे पर उसने अपने पिता की कार को पीछे से टक्कर मार दी. इस जानलेवा कदम से दो पैदल यात्री घायल हो गए. सतीश ने टक्कर मारते हुए एक व्यक्ति को कई मीटर तक घसीटा और यू-टर्न लेकर लौटते हुए उसने दोबारा अपने पिता की व्हाइट कार को टक्कर मार दी. इसके बाद कुछ लोग काले रंग की कार पर पत्थर मारकर कार तोड़ते हुए भी दिखे. इस घटना में 5 लोग बुरी तरह घायल हुए हैं जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. ठाणे जिला पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया है और मामला दर्ज कर जांच की जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.