Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पीएम मोदी ने पहली बार राज्यसभा सांसद बने 36 बीजेपी नेताओं से की मुलाकात, दिया 'वर्तमान में जीने' का ... संसद का गतिरोध बरकरार: रिजिजू ने मांगा सहयोग, राहुल गांधी बोले— "अमित शाह के बयान के बिना नहीं चलेगा... सुंदरगढ़ भूमि विवाद: बिना ग्रामसभा की सहमति 12 गांवों की जमीन पर कब्जा, आप सांसद संजय सिंह ने संसद म... राहुल गांधी की छात्रों के साथ पीसी: मुंबई में पुलिस वैन रोकने वाली रिया अहीर और जंतर-मंतर के प्रदर्श... अररिया में सनसनीखेज खुलासा: पड़ोसियों को फंसाने के लिए मां-बहन ने की बेटी की हत्या! पिता के बयान से ... शामली में पुलिस एनकाउंटर में 1 लाख का इनामी फुरकान ढेर! कैराना पलायन का था मास्टरमाइंड, एक सिपाही को... संत कबीर नगर: 21 साल की शादी और 5 बच्चों के बाद पत्नी को हुआ प्यार, पति ने खुद मंदिर में रचाई प्रेमी... अखिलेश यादव का नया नारा: "PDA में P का मतलब पंडित भी", जनेश्वर मिश्र जयंती से भाजपा पर साधा बड़ा निश... इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती रैली: सेंटर जाने से पहले साथ रख लें ये 9 जरूरी दस्तावेज, वरना होंगे बाहर... झारखंड छात्र आंदोलन: ईगो नहीं, मुद्दों की लड़ाई! जानें जंतर-मंतर प्रदर्शन से इसकी अलग पहचान

कौन हैं महबूबा मुफ्ती की बेटी, जो पहली बार लड़ने जा रहीं विधानसभा का चुनाव

38

जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती इस बार के विधानसभा चुनाव से राजनीति में कदम रखने के लिए तैयार हैं. हाल ही में चुनाव आयुक्त की ओर से जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान किया गया था. जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव तीन चरणों में होंगे और नतीजे 4 अक्टूबर को जारी किए जाएंगे. इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री की बेटी इल्तिजा मुफ्ती भी अपना राजनीतिक सफर शुरू करेंगी.

35 साल की इल्तिजा मुफ्ती अपनी मां की पार्टी पीडीपी में काफी सक्रिय रूप से काम करती हैं. वो अपनी पारिवारिक सीट बिजबेहरा से चुनाव लड़ेंगी. इस सीट पर 28 सालों से उनके परिवार का राज ही चल रहा है. महबूबा मुफ्ती ने साल 1996 में कांग्रेस के टिकट पर विधानसभा सीट जीती थी. इसके बाद उन्होंने पार्टी छोड़ दी और साल 1999 में पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की स्थापना हुई. इससे पहले महबूबा मुफ्ती के पिता और इल्तिजा के दादा मुफ्ती मोहम्मद सईद ने भी 1967 में बिजबेहरा से चुनाव जीता था. इस तरह इल्तिजा इस सीट से चुनाव लड़ने वाली अपने परिवार की तीसरी पीढ़ी की सदस्य होंगी.

महबूबा मुफ्ती नहीं लड़ेंगी चुनाव

19 अगस्त को पीडीपी ने दक्षिण कश्मीर के कई विधानसभा क्षेत्रों के लिए आठ निर्वाचन क्षेत्र प्रभारियों के नामों की घोषणा की. वहीं इस बार महबूबा मुफ्ती चुनावी मैदान में लड़ती नजर नहीं आएंगी. उन्होंने चुनाव न लड़ने का फैसला किया है. जून में वह अनंतनाग-राजौरी से लोकसभा चुनाव हार गई थीं और दूसरे स्थान पर रही थीं. हालांकि पार्टी की हार के बावजूद भी पीडीपी ने लोकसभा चुनावों में बिजबेहरा विधानसभा क्षेत्र से बढ़त हासिल की थी.

इल्तिजा मुफ्ती

इल्तिजा मुफ्ती पहली बार तब चर्चा में आई थीं, जब जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाया गया था और महबूबा मुफ्ती को हिरासत में ले लिया गया था. उस वक्त इल्तिजा को पीडीपी की मीडिया एडवाइजर नियुक्त किया गया था. इल्तिजा ने उस समय केंद्रीय गृह-मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर उनकी मां को आवास पर नजरबंद करने कारण पूछा था. तब से ही वो राजनीति में सक्रिय हैं. इल्तिजा की पढ़ाई की बात करें तो उन्होंने राजनीति विज्ञान से ग्रेजुएशन किया. इसके बाद उन्होंने यूनाइटेड किंगडम के कॉलेज से इंटरनेशनल रिलेशन में मास्टर्स किया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.