Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अक्टूबर में देश के बुनियादी उद्योगों ने पकड़ी तेज रफ्तार, कोर सेक्टर की ग्रोथ सितंबर के 8.2 फीसदी से... 24 नवंबर को मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा, पवित्र नदियों में स्नान और दीपदान से प्राप्त होता है अक्षय ... सर्दियों में सेहत का खजाना है मोरिंगा यानी सहजन का सूप, आयरन और विटामिन सी से भरपूर यह रेसिपी इम्युन... रिलीज के 15 दिन बाद भी अपना भारी-भरकम बजट नहीं निकाल पाई रणबीर कपूर और यश की 'रामायण', दो भागों का क... कश्मीर घाटी में स्थानीय आतंकवाद का सफाया, लतीफ भट के मारे जाने के बाद अब जम्मू संभाग के चार स्थानीय ... U19 एशिया कप में चमके वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग, शानदार प्रदर्शन से आलोचकों का मुंह बंद क... प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने वालों को लग सकता है बड़ा झटका, साल के अंत तक 30 फीसदी से ज्यादा बढ़ सकती ... एसससीओ बैठक में हिस्सा लेने नई दिल्ली पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मसूद मलिक, सीमा पार आतंकवाद क... फिक्की के मंच से दिए गए पीएम मोदी के बयान पर राहुल गांधी का तीखा पलटवार, कहा—यह उद्योगपतियों पर आरोप... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने...

रक्षाबंधन पर कहां-कहां बारिश की संभावना… उत्तर भारत के 10 राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?

76

देश में मौसम फिर बदलने लगा है. बीते दिनों से जारी बारिश का सिलसिला अब थमता नजर आ रहा है. लेकिन मध्यम बारिश का दौर बने रहने की संभावना बनी हुई है. कई राज्यों में रक्षाबंधन पर बारिश होने की आशंका जताई गई है. दिल्ली में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है. इनके अलावा पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़, बिहार, झारखंड, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है.

शनिवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कुछ इलाकों में बारिश हुई लेकिन बाकी इलाके सूखे नजर आए. हालांकि ठंडी हवाओं से मौसम में राहत रही. दिल्ली-एनसीआर में कहीं रिमझिम तो कहीं तेज बारिश का दौर जारी है. आईएमडी के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में 1 अगस्त से 15 तक हर दिन बारिश रिकॉर्ड की गई. मौसम विभाग ने रक्षाबंधन पर हल्की बारिश, 20 और 21 अगस्त को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

उत्तर प्रदेश में ऐसा रहेगा मौसम

उत्तर प्रदेश में बारिश न होने से एक बार फिर से लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. इन सबके बीच मौसम विभाग ने रविवार और सोमवार को यूपी में अच्छी बारिश होने की संभावना जताई है. इसके अलावा 17 अगस्त से 23 के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश और 19 अगस्त से 23 के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश होने की संभावना है. बीते दिनों हई बारिश से प्रदेश के किसान काफी खुश हैं. उन्होंने धान, मक्का, बाजरा जैसी फसलों के लिए बारिश को काफी मुफीद बताया.

राजस्थान, हिमाचल और उत्तराखंड, पंजाब- हरियाणा-चंडीगढ़ का मौसम

राजस्थान में जारी बारिश के बीच मौसम विभाग ने राहत की बात कही है. रविवार को कई जिलों में बारिश थमने की संभावना जताई है. 18 अगस्त से 22 तक कई जिलों में आसमान साफ रहेगा. 22 और 23 अगस्त को पूर्वी राजस्थान में बारिश हो सकती है. उत्तर-पश्चिम भारत की बात करें तो हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में व्यापक रूप से हल्की/मध्यम वर्षा होने की संभावना है. 18 से 23 अगस्त के दौरान हिमाचल प्रदेश 19, 21, 22 और 23 अगस्त के दौरान उत्तराखंड, 20 से 21 को पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़ में बारिश होने की संभावना जताई गई है.

मध्य भारत का मौसम

मौसम विभाग ने मध्य भारत में बहुत व्यापक से लेकर हल्की/मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई है. 18-20 अगस्त के दौरान छत्तीसगढ़, 20-23 अगस्त के दौरान पश्चिम मध्य प्रदेश, 18-23 अगस्त के दौरान पूर्वी मध्य प्रदेश, 19 और 20 अगस्त को मध्य महाराष्ट्र तथा 21 एवं 22 अगस्त को गुजरात क्षेत्र में हल्की या मध्यम बारिश होगी.

यहां होगी भारी बारिश

20 और 21 अगस्त को पश्चिम बंगाल के गंगा तटीय क्षेत्रों में भारी वर्षा होने की संभावना है. 18-20 अगस्त के दौरान ओडिशा, 18, 20 और 21 अगस्त को झारखंड, 18-22 अगस्त के दौरान बिहार, 20-22 अगस्त के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, 18 और 23 अगस्त को असम और मेघालय, 18-21 अगस्त के दौरान नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.