Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज: डिप्रेशन के असर से 24 से 48 घंटे भारी बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट... कांकेर: साधु के भेष में सरकारी दफ्तरों में उगाही की शिकायत पर SP का कड़ा एक्शन, पेट्रोलिंग टीम कर रह... कोरबा में छुट्टी के बाद भिड़े दो गुट: स्कूल ड्रेस के साथ बाइक सवार बाहरी लड़के भी मारपीट में शामिल, ... स्वतंत्रता दिवस पर जालंधर में हाई अलर्ट: CP सतिंदर सिंह के नेतृत्व में निकला फ्लैग मार्च, 250 अतिरिक... जालंधर कैंट विवाद मामला: BNS की धाराओं के तहत सरपंच और साथियों पर गिरी गाज, अज्ञात आरोपियों की तलाश ... लुधियाना के किदवई नगर चौक पर सड़क दुर्घटना के बाद खूनी झड़प, कार चालक पर जानलेवा हमला लुधियाना के हैरी झंडा हत्याकांड में 5 दिन बाद खत्म हुआ गतिरोध, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दरिंदगी का खु... स्वतंत्रता दिवस पर बधाई संदेशों के बीच सक्रिय हुए साइबर ठग, फर्जी लिंक्स से जिंदगी भर की जमा-पूंजी प... लुधियाना के पॉश इलाके अगर नगर में 'काला कच्छा गिरोह' की दस्तक! घर की ग्रिल उखाड़कर घुसे चोर, CCTV फु... गुरदासपुर में आधी रात से रुक-रुककर हो रही बारिश, उमस भरी गर्मी से लोगों को मिली बड़ी राहत

सिवनी में खेत में मिला महिला का शव ,फैली सनसनी, सिर और गले पर चोट के निशान

31

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में खेत में एक महिला का शव मिला है। यह घटना बंडोल थाना क्षेत्र में आने वाले मोठार गांव की है, प्राप्त जानकारी के अनुसार जब कुछ लोग जंगल की तरफ जा रहे थे तो उन्होंने देखा कि खेत में महिला का शव पड़ा हुआ है तत्काल उन्होंने इस घटना की सूचना बंडोल थाना पुलिस को दी बंडोल थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और इस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

बंडोल थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार श्याम किशोर नाम के व्यक्ति ने 16 अगस्त की रात को थाने पहुंचकर अपनी पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी श्याम किशोर की पत्नी सविता 15 अगस्त को घर से खेत में लकड़ी लेने की बात कह कर निकली थी।

लेकिन वापस नहीं आई और महिला का कुछ पता भी नहीं चला पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी थी, पुलिस ग्रामीणों की मदद से भी महिला को तलाश रही थी 17 अगस्त को गुमशुदा महिला का शव खेत में पाया गया बताया जा रहा है कि महिला की गला घोंटकर हत्या की गई है। महिला के सिर में चोट के निशान हैं, पुलिस ने अज्ञात आरोपी पर मामला दर्ज कर लिया है अभी पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.