Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

लाल किले पर रिजर्व सीट छोड़कर पीछे क्यों बैठे राहुल गांधी!

38

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले पर आयोजत समारोह में शिरकत की. राहुल यहां पर रिजर्व सीट छोड़कर आम लोगों के साथ बैठे दिखे. कांग्रेस सांसद ने ऐसा क्यों किया, इसपर रक्षा मंत्रालय का बयान आया है. मंत्रालय के अनुसार राहुल के लिए आगे की सीट रिजर्व थी, लेकिन उन्होंने अपनी मर्जी से लाइन में पीछे बैठने का फैसला किया.

रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नेता प्रतिपक्ष के तौर पर राहुल गांधी के लिए आगे की सीट रिजर्व थी, लेकिन उन्होंने अपनी मर्जी से लाइन में पीछे बैठने का फैसला किया. राहुल गांधी ने वहां इंतजाम में लगे स्टाफ से कहा कि मैं कॉमन लोगों के बीच में बैठना चाहता हूं. यहां मौजूद तमाम नेताओं के साथ तो मैं सदन में भी बैठता हूं.

राहुल जिस लाइन में बैठे वहां पेरिस ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले भारतीय खिलाड़ी भी बैठे दिखे. राहुल के आगे वाली लाइन में भारतीय हॉकी टीम के गोलकीपर पीआर श्रीजेश, कप्तान हरमनप्रीत सिंह बैठे. पेरिस ओलंपिक में दो मेडल जीतने वालीं शूटर मनु भाकर को भी तस्वीर में राहुल के साथ बैठे हुए देखा जा सकता है.

10 साल बाद हुआ ऐसा

लाल किले पर समारोह में राहुल गांधी के शामिल होने के साथ विपक्ष का 10 साल का सूखा भी खत्म हो गया. 2014 के बाद पहली बार विपक्ष के नेता के रूप में राहुल गांधी समारोह में शामिल हुए. 2014 और 2019 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद विपक्ष के नेता का पद खाली रहा, क्योंकि कोई भी विपक्षी दल संवैधानिक पद पर रहने के लिए आवश्यक सीटों की संख्या नहीं पा सका था.

हालांकि, 2024 के लोकसभा चुनावों में बेहतर प्रदर्शन के साथ संसद के निचले सदन में कांग्रेस की सीट 52 से बढ़कर 99 हुई. इस प्रदर्शन के बाद राहुल गांधी को 25 जून को विपक्ष के नेता के रूप में नियुक्त किया गया था.

राहुल गांधी ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

इससे पहले राहुल गांधी ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी. उन्होंने एक्स पर लिखा, सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं. हमारे लिए स्वतंत्रता सिर्फ एक शब्द नहीं – संवैधानिक और लोकतांत्रिक मूल्यों में पिरोया हुआ हमारा सबसे बड़ा सुरक्षा कवच है. यह शक्ति है अभिव्यक्ति की, क्षमता है सच बोलने की और उम्मीद है सपनों को पूरा करने की. जय हिंद.

देश मना रहा 78वां स्वतंत्रता दिवस

देश आज 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है और इस मौके पर पीएम मोदी ने लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित किया. उन्होंने महिलाओं के खिलाफ अपराध और बांग्लादेश में हिंदुओं पर हुए हमले पर बयान दिया. पीएम मोदी ने बांग्लादेश को लेकर उम्मीद जताई कि पड़ोसी देश में स्थिति जल्द ही सामान्य हो जाएगी. उन्होंने कहा, एक पड़ोसी देश होने के नाते बांग्लादेश में जो कुछ भी हुआ है, उसे लेकर मैं चिंतित हूं. मुझे उम्मीद है कि वहां स्थिति जल्द से जल्द सामान्य हो जाएगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.