Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

न्याय की जगह आरोपियों को बचाने की कोशिश… कोलकाता जूनियर डॉक्टर रेप-मर्डर केस पर बोले राहुल गांधी

37

कोलकाता के आरजी कर हॉस्पिटल में हुए रेप केस पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने निराशा जताते हुए कहा कि इस तरह की घटना से पूरा देश स्तब्ध है. इस वजह से डॉक्टर्स कम्युनिटी और महिलाओं के बीच असुरक्षा का माहौल बन रहा है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मामले से जुड़े आरोपियों को बचाने की कोशिश अस्पताल और स्थानीय प्रशासन पर गंभीर सवाल भी खड़े करता है. राहुल का रेप केस से जुड़ा यह बयान मामला सामने आने के करीब 6 दिन बाद आया है. हालांकि इससे पहले प्रियंका गांधी वाड्रा इस मामले पर दुख जता चुकी हैं.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने लंबे पोस्ट में कहा, “कोलकाता में जूनियर डॉक्टर के साथ हुई रेप और मर्डर की वीभत्स घटना से पूरा देश स्तब्ध है. ट्रेनी डॉक्टर के साथ हुए क्रूर और अमानवीय कृत्य की परत दर परत जिस तरह खुल कर सामने आ रही है, उससे डॉक्टर्स कम्युनिटी और महिलाओं के बीच असुरक्षा का माहौल है.”

न्याय की जगह बचाने की कोशिश गंभीर मामलाः राहुल

स्थानीय प्रशासन की सुस्ती पर सवाल खड़ा करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि पीड़िता को न्याय दिलाने की जगह आरोपियों को बचाने की कोशिश अस्पताल और स्थानीय प्रशासन पर गंभीर प्रश्न खड़े करता है.

उन्होंने आगे कहा कि इस घटना ने हम सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि अगर मेडिकल कॉलेज जैसी जगह पर डॉक्टर्स सेफ नहीं हैं तो किस भरोसे अभिभावक अपनी बेटियों को पढ़ने बाहर भेजें? निर्भया केस के बाद बने कठोर कानून भी ऐसे अपराधों को रोक पाने में असफल क्यों हैं?

मैं पीड़ित के परिवार के साथः राहुल गांधी

देश में रेप के बढ़ते मामलों पर निराशा जताते हुए राहुल गांधी ने कहा कि हाथरस से उन्नाव, और कठुआ से लेकर कोलकाता तक महिलाओं के खिलाफ लगातार बढ़ती घटनाओं पर हर दल, हर वर्ग को मिलकर गंभीर विचार-विमर्श कर ठोस उपाय करने होंगे. उन्होंने कहा, “मैं इस असहनीय कष्ट में पीड़िता के परिवार के साथ खड़ा हूं. उन्हें हर हाल में न्याय मिले और दोषियों को ऐसी सजा मिले जो समाज में एक नजीर की तरह प्रस्तुत की जाए.”

राहुल गांधी से पहले प्रियंका गांधी वाड्रा ने इस केस पर 12 अगस्त को ट्वीट कर निराशा जताया था. उन्होंने X पर कहा, “कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर के साथ रेप और हत्या की घटना दिल दहलाने वाली है. कार्यस्थल पर महिलाओं की सुरक्षा देश में बहुत बड़ा मुद्दा है और इस​के लिए ठोस प्रयास की जरूरत है.”

उन्होंने आगे कहा कि मेरी राज्य सरकार से अपील है कि इस मामले में त्वरित और सख्त से सख्त कार्रवाई हो और पीड़िता के परिवार और साथी डॉक्टरों को न्याय मिले.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.