Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ramadan 2026- साल में दो बार आएगा रमजान का महीना? जानिए कब बनेगा ऐसा दुर्लभ संयोग और क्या है इसके पी... Paneer Shimla Mirch Recipe: शेफ कुनाल कपूर स्टाइल में बनाएं पनीर-शिमला मिर्च की सब्जी, उंगलियां चाटत... Kashmir Encounter News: घाटी में आतंक का अंत! 'ऑपरेशन त्रासी' के तहत सैफुल्ला सहित 7 दहशतगर्द मारे ग... Jabalpur News: जबलपुर के पास नेशनल हाईवे के पुल का हिस्सा ढहा, NHAI ने पल्ला झाड़ा; कहा- यह हमारे अध... बड़ा खुलासा: शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी का खौफनाक अतीत! रेप और मर्डर जैसे संगीन ... Crime News Bihar: एक क्लिक पर बुक होती थीं लड़कियां, बिहार पुलिस ने उजागर किया मानव तस्करी का 'मामी-... Namo Bharat New Routes: दिल्ली-मेरठ के बाद अब इन 3 रूटों पर चलेगी नमो भारत, जानें नए कॉरिडोर और स्टे... बड़ी खबर: बिहार के IG सुनील नायक को आंध्र पुलिस ने पटना में किया गिरफ्तार! पूर्व सांसद को टॉर्चर करन... NCP-SP vs Ajit Pawar: पायलट सुमित कपूर की भूमिका पर उठे सवाल, विधायक ने अजीत पवार विमान हादसे को बता... Indore Crime News: गर्लफ्रेंड हत्याकांड का आरोपी पीयूष पुलिस के साथ पहुंचा घटनास्थल, बताया कैसे 'पाव...

ग्वालियर – शिवपुरी हाईवे पर एएसपी की कार में कंटेनर ने मारी टक्कर, ड्राइवर की मौत परिवार घायल

59

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र वर्धमान की कार में एक तेज रफ्तार कंटेनर ने टक्कर मार दी, घटना ग्वालियर शिवपुरी हाईवे की है। इस हादसे में पुलिस आरक्षक अजय की मौत हो गई है, घटना में एडिशनल एसपी की पत्नी और दो बच्चे घायल हैं। एडिशनल एसपी की पत्नी और बच्चे की हालत खतरे से बाहर है, एडिशनल एसपी अपने परिवार के साथ कुछ दिन पहले अपने घर गए थे और वापस ग्वालियर आ रहे थे।

ग्वालियर – शिवपुरी हाईवे पर अचानक उनकी कार का टायर पंचर हो गया ड्राइवर ने कार को खड़ा किया और पंचर बनाने लगा। तभी तेज रफ्तार कंटेनर आया और कार में टक्कर मार दी, इस दौरान आरक्षक अजय की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई एडिशनल एसपी की पत्नी और बच्चे घायल हो गए थे जिनको तत्काल अस्पताल ले जाया गया। घटना घाटीगांव थाना क्षेत्र की है पुलिस ने कंटेनर को जब्त कर लिया है आरक्षक अजय ग्वालियर में पदस्थ थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.