Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
महाराष्ट्र में FDA की बड़ी कार्रवाई: बीड में 1.94 करोड़ का 1.19 लाख kg मिलावटी खाद्य तेल जब्त, 5 फैक... संबलपुर में 'हर घर तिरंगा' यात्रा की धूम: धर्मेंद्र प्रधान संग सड़क पर उतरे हजारों लोग, देशभक्ति के ... PM मोदी ने की CWG 2026 पदक विजेताओं की अगवानी: 7 LKM में खिलाड़ियों से मुलाकात, दिया "जो खेलेगा, वो ... मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई का होटल कारोबारियों ने किया समर्थन: बोले— 'ग्राहकों की सेहत से समझौता... दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन आज, CAG रिपोर्ट और नए विधेयकों पर हंगामे के आसार सिद्धार्थनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने ₹311 करोड़ की 107 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्... सीएजी रिपोर्ट केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार का लिखित दस्तावेज, मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बोला तीखा ... प्रयागराज में राहुल गांधी की 'छात्रों की गूंज' सभा, केंद्र सरकार, पीएम मोदी और अमित शाह पर बोला तीखा... पूर्णिया में कोहराम: दो हादसों में 5 बच्चों की डूबने से मौत, कसबा में 3 सगे भाई और बायसी में 2 चचेरी... हवा में 300 फीट नीचे गिरी एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट: पायलटों पर DGCA का एक्शन, साइकोएक्टिव ट...

ग्वालियर में बदमाश मयंक भदौरिया का शॉर्ट एनकाउंटर, हत्या और लूट जैसी वारदातों में था फरार

79

ग्वालियर : ग्वालियर में गुरुवार सुबह पुलिस और बदमाश मयंक भदौरिया उर्फ मंकू के बीच मुठभेड़ हुई है। मयंक ग्वालियर से भागने की तैयारी में था और गुरुवार सुबह शंकरपुर की पहाड़ियों से होकर निकल रहा था। तभी पुलिस ने उसे घेर लिया। पुलिस को देखते ही बदमाश ने फायरिंग कर दी। जबावी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोलियां चला दी। एक गोली बदमाश के घुटने में लगी है। जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया है।

ट्रैवल संचालक की पत्नी अनीता गुप्ता की हत्या में शामिल था मयंक

माधौगंज थाना क्षेत्र के प्रीतमपुरा गुढ़ा के रहने वाले संतोष गुप्ता सत्यम ट्रैवल्स के संचालक हैं। उनकी पत्नी अनीता गुप्ता को घर के बाहर बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद सप्ताह भर पहले क्राइम ब्रांच ने आकाश जादौन को शॉर्ट एनकाउंटर में पैर में गोली मारकर पकड़ा था। घायल आकाश को जयारोग्य अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया था।

आकाश के साथी मयंक और मंकू भदोरिया की पुलिस तलाश कर रही थी और आज पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के बरा गांव के पास क्राइम ब्रांच और बाइक सवार बदमाश का आमना-सामना हुआ जिसमें मंकू ने पुलिस पर फायरिंग की तो पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग कर दी और पैर में गोली लगने से बदमाश घायल हुआ है। घायल अवस्था में बदमाश को जे एच के नवीन भवन में भर्ती कराया गया है। पकड़े गए बदमाश से एक पिस्टल और मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.