Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

PCC दफ्तर पर लगे बोर्ड पर बवाल, भाजपा ने कसा तंज तो कांग्रेस नेता अमित शर्मा ने बताई असल वजह

21

भोपाल : गुरुवार को मप्र कांग्रेस कमेटी भवन पर लगे बोर्ड चर्चा में रहे। इन बोर्ड को लेकर कांग्रेस जहां बैकफुट पर रही तो बीजेपी को कांग्रेस पर तंज कसने के मौका मिल गया। दरअसल मप्र कांग्रेस कमेटी में किसी सरकारी दफ्तर की तरह सूचना बोर्ड लगाए गए थे जिसमें पीसीसी की वर्किंग अवर्स सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक और रविवार अवकाश की सूचना दी गई थी। पीसीसी पर बोर्ड लगने के बाद ये सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बीजेपी ने कांग्रेस पर तंज कसा।

बीजेपी प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने ट्वीट करते हुए कहा कि कांग्रेस राजनीतिक पार्टी नहीं बल्कि कॉरपोरेट कंपनी बन गई है। साथ ही बीजेपी ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष समेत तमाम नेताओं को पार्टटाइम नेता बताया। वहीं बीजेपी के तंज पर सफाई देते हुए कांग्रेस ने कहा कि ये बोर्ड गलती से पीसीसी के बाहर लग गया है। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अमित शर्मा ने पंजाब केसरी से चर्चा करते हुए कहा कि ये बोर्ड त्रुटिवश यहां लग गया है।

दरअसल ये नियम पीसीसी के कार्यरत कर्मचारियों के लिए हैं। अमित शर्मा ने कहा कि बीजेपी की टिप्पणी पर क्या कहा जाए, वो पीसीसी के गेट खुलने बंद होने पर ट्वीट करते हैं लेकिन उनके दरवाजे काले धन से चंदा देने वालों के लिए खुलते हैं, एक दरवाजा आरएसएस की तरफ खिलता है, एक दरवाजा भ्रष्ट नेताओं को पार्टी में शामिल करने के लिए खुलता है। अमित शर्मा ने कहा कि कांग्रेस जनकल्याण के लिए काम करने वाली संस्था है। हमें नसीहत देने से बेहतर है कि बीजेपी अपने नेताओं पर ध्यान दे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.