Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Maihar Golamath Temple: मैहर का वो अनोखा मंदिर जहाँ नहीं है एक भी जोड़, महाशिवरात्रि पर उमड़ा श्रद्ध... Viral Wedding: सोशल मीडिया पर परवान चढ़ा प्यार, 3.8 फीट की दुल्हन और 4.2 फीट के दूल्हे की बनी 'परफेक्... Mahashivratri 2026: दूल्हा बनकर निकले पातालेश्वर महादेव, माता पार्वती संग रचाया ब्याह; बारात में जमक... Indian Currency Update: अब भारतीय सिक्के पर दिखेगी 'वंदे भारत' ट्रेन, सरकार ने जारी किया 100 रुपये क... Mahakaleshwar Temple Decoration: 4 देशों के फूलों से महका महाकाल का दरबार, बेंगलुरु के 200 कलाकारों ... Ujjain Mahakal Darshan: महाशिवरात्रि पर 44 घंटे खुले रहेंगे बाबा महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा अद... Indian Navy Rescue: भारतीय नौसेना ने बीच समंदर में जापानी नाविक को किया एयरलिफ्ट, 200 किमी दूर से ऐस... Delhi EOL Vehicle News: दिल्ली में पुरानी गाड़ियों पर 'सर्जिकल स्ट्राइक', अब बिना नोटिस सीधे स्क्रैप... UP Politics: पूर्व मंत्री अनीस खान समेत 100 से ज्यादा दिग्गज आज थामेंगे सपा का दामन, अखिलेश यादव की ... Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में रिश्तों का कत्ल, ढाई साल की बेटी से अश्लील हरकत करते पिता को मां...

इंदौर नगर निगम फर्जी बिल घोटाले मामले में ईडी की कार्रवाई, महालक्ष्मी नगर सहित 12 जगहों पर छापेमारी

20

इंदौर: पिछले दिनों इंदौर नगर निगम में हुए करोड़ों के फर्जी बिल और ड्रेनेज घोटाले को लेकर आज प्रवर्तन निदेशालय यानि ईडी एक्शन में नजर आई। ईडी अधिकारियों ने आज मामले के दोषियों के अलग अलग ठिकानों पर छापा मारा। ऑडिट, अकाउंट्स विभाग के कर्मियों के अलावा नगर निगम ठेकेदारों के 12 ठिकानों पर ईडी की कार्रवाई की जानकारी है।

इंदौर नगर निगम के फर्जी बिल ड्रेनेज घोटाला मामले में ईडी की टीम ने कई जगह छापामार कार्रवाई की है। इसमें नगर निगम के ठेकेदारों के अलावा अकाउंट्स और ऑडिट विभाग के कर्मियों के यहां छापा मारा गया है। ईडी ने सुखदेव नगर में हरीश श्रीवास्तव, माणिकबाग में प्रो. एहतेशाम खान, अशोका कॉलोनी के सकीना अपार्टमेंट में जाहिद खान, मदीना नगर में मोहम्मद साजिद, मोहम्मद सिद्दीकी व मोहम्मद जाकिर, आशीष नगर में राहुल वडेरा, रेणु वडेरा, महालक्ष्मी नगर अनिल गर्ग, अम्बिकापुरी में राजकुमार पन्नालाल साल्वी, सुखलिया में उदयसिंह भदोरिया व अन्य पर ईडी के अधिकारियो और कर्मचारियों ने छपा मार कार्यवाही की है। हालांकि ईडी की तरफ से इस छापेमारी को लेकर कोई भी जानकारी सांझा नहीं की गई है लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक फर्जी बिल घोटाले, ड्रेनेज घोटाले से जुड़े कई अहम और महत्वपूर्ण दस्तावेज, बैंक खातों, ट्रांजेक्शन की जानकारी इन आरोपियों घर से ईडी ने जब्त किए हैं।  सुबह ही ईडी की टीमों ने इन आरोपियों के ठिकानों पर दस्तक दी। अधिकारियों ने पूरे घर की सघन तलाशी ली और मामले से जुड़ी फाइलें व दस्तावेज लेकर रवाना हो गए।

दरअसल पिछले कई दिनों से इसी इस मामले को लेकर लगातार जांच कर रही थी और जांच में अहम तथ्य सामने आने के बाद अब ईडी ने इस छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया है। गौरतलब है कि ड्रेनेज बिल घोटाले की राशि 100 करोड़ रु. से ज्यादा बताई जा रहा है। इस मामले 8 से ज्यादा ठेकेदारों ने बगैर काम किए फर्जी बिल लगाकर नगर निगम को नुकसान पहुंचाया। बड़ी बात यह है कि घोटाले में ऑडिट और लेखा विभाग के कर्मियों की मिलीभगत मिली है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.