Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
MP OBC Reservation Dispute: हाईकोर्ट के फैसले पर सियासत गरमाई, कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने Khargone Mandi Traffic Jam: 2 दिन मंडी बंद रहने की सूचना पर उमड़ी किसानों की भीड़, खंडवा-वडोदरा हाईव... Balaghat News: बकोड़ा में जनसंवाद के दौरान आपस में भिड़े भाजपा-कांग्रेस नेता, विधायक अनुभा मुंजारे न... MP High Court Decision: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने रद्द किया 27% ओबीसी आरक्षण, 87:13 फॉर्मूले पर दिया ब... Maikal Mountain Landslide: अनूपपुर के धरमदास गांव में दरका पहाड़, 300 मीटर नीचे बसे आदिवासी परिवारों... Chakkajam in Oon: बिजली विभाग के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार IMD Weather Forecast: यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, जानें दिल्ली और अन्य इलाकों क... Gariaband Crime News: गरियाबंद में गांजा तस्करी का अनोखा मामला, मां-बेटे को 18 किलो गांजे के साथ पुल... Thane District News: आदिवासी आश्रम स्कूल के छात्र की मौत पर आक्रोश, परिजनों और संगठनों ने किया प्रदर... Durg Police Action: ठाणे के अपार्टमेंट में चल रहा था रेड्डी अन्ना और फेयरप्ले ऐप का खेल, छत्तीसगढ़ प...

हद है! नवजातों के इलाज में बाधा बन रही फाइल, भोपाल में अटकी

46

ग्वालियर। जिंदगी और मौत से जूझते नवजातों के इलाज में भोपाल में अटकी फाइल बाधा बन रही है। दरअसल यह फाइल कमलाराजा अस्पताल के एसएनसीयू मरम्मत की है। जयारोग्य अस्पताल प्रबंधन ने लोक निर्माण विभाग द्वारा बनाए गए प्राक्कलन पचास लाख रुपए की स्वीकृति का प्रस्ताव भोपाल भेजा है। जिसकी स्वीकृति अब तक नहीं मिल सकी है। एसएनसीयू में मरम्मत का कार्य न होने से नवजातों को रेफर करना पड़ रहा है।

इस रेफरल के चलते बीते रोज 11 दिन की बच्ची की मौत हो गई। मामला एसएनसीयू में एक माह पहले फाल्स सीलिंग गिरने का है। फाल्स सीलिंग गिरने के बाद इसकी मरम्मत का जिम्मा लोक निर्माण विभाग को सौंपा। लोक निर्माण विभाग ने मरम्मत व बिजली फिटिंग कार्य की लागत पचास लाख रुपए आंकी और जेएएच प्रबंधन ने प्रस्ताव लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग को भेज दिया। मरम्मत कार्य होने तक एसएनसीयू की एक यूनिट बंद हैं। जिससे बाहर से आने वाले नवजातों को यहां भर्ती न करते हुए जिला अस्पताल मुरार भेजा जा रहा है। शासन द्वारा मरम्मत की राशि स्वीकृत न किए जाने से स्वजन नवजातों को इलाज के लिए इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं।

एक वार्मर में रखने पड़ रहे दो नवजात

जय आरोग्य अंतर्गत कमलाराजा अस्पताल के पीडियाट्रिक विभाग के एसएनसीयू की एक यूनिट बंद होने के कारण एक वार्मर में दो नवजातों को रखना पड़ रहा है। ऐसे में इनके संक्रमित होने का डर बना रहता है। एसएनसीयू में हालात यह है कि इन दिनों तीस वार्मर में 70 से ज्यादा बच्चों को इलाज दिया जा रहा है। इसके पीछे का कारण चार जुलाई को एसएनसीयू में फाल्स सीलिंग गिरना है। अस्पताल का का कहना है कि एसएनसीयू में मरम्मत का कार्य जल्द शुरू हो सके इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

मरम्मत का काम धन के अभाव में रुका है। लोक निर्माण विभाग द्वारा हमें जो प्राक्कलन बनाकर दिया गया था उसे स्वीकृति के लिए शासन को भेज दिया है। राशि स्वीकृत होने का इंतजार है। स्थानीय स्तर से भी काम को पूरा कराने के प्रयास कर रहे हैं।

-डा. सुधीर सक्सेना, अधीक्षक, जेएएच।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.